फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Koti Dhiman Panchayat head barred from attending meetings for six months

Sirmour News: कोटी धीमान पंचायत प्रधान पर छह माह तक बैठकों में भाग लेने पर रोक

Thu, 18 Sep 2025 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Koti Dhiman Panchayat head barred from attending meetings for six months
उपायुक्त ने कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही करने पर की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/ददाहू ( सिरमौर)। जिले में पंचायत प्रतिनिधियों में अनियमितताओं के मामले लगातार उजागर हो रहे हैं। ताजा मामले में श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी विकास खंड ददाहू की कोटि धीमान पंचायत की प्रधान इंद्रा देवी पर कार्रवाई की गई है। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने दोषी पाए जाने पर प्रधान को 6 माह के लिए पंचायत की बैठकों में भाग न लेने का आदेश जारी किया।
उपायुक्त ने बताया कि पंचायत प्रधान इंद्रा देवी को अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही और अवचार का दोषी पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है। आदेशों में साफ किया गया है कि इस अवधि के दौरान वह पंचायत के किसी भी कार्य और कार्यवाहियों में भाग नहीं ले पाएंगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हाल ही में जिले के 11 पंचायत प्रतिनिधियों को जांच में दोषी पाए जाने के बाद उपायुक्त की ओर से निष्कासित किया जा चुका है। इसके अलावा कई पंचायत प्रतिनिधियों को निलंबित भी किया गया है। एक के बाद एक की जा रही कार्रवाई अन्य प्रतिनिधियों के लिए भी चेतावनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed