{"_id":"6afc453d316fd538de0538a6","slug":"390-jawaan-appointed-in-renuka-ji-mela-nahan-news-c-177-1-nhn1002-194408-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: रेणुकाजी मेले में सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे 390 जवान, ड्रोन से भी रहेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: रेणुकाजी मेले में सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे 390 जवान, ड्रोन से भी रहेगी नजर
विज्ञापन
-चार सेक्टरों में विभाजित किया मेला स्थल, चप्पे-चप्पे पर होगी पुलिस की तैनाती
-मेला क्षेत्र के 4 किलोमीटर के दायरे में रहेगी नो पार्किंग
योगेंद्र अग्रवाल
ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा और कानून व्यवस्था की दृष्टि से मेला क्षेत्र को चार सेक्टरों में विभाजित किया है, जिसमें करीब 390 जवानों का विशेष पहरा रहेगा। स्नानघाट, मंदिर, रेणु मंच, संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस के जवान मुस्तैदी से अपनी सेवाएं देंगे। ड्रोन के माध्यम से असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी।
जिला प्रशासन ने डीएसपी संगड़ाह मंगत राम ठाकुर को मेला पुलिस अधिकारी और रेणुका थाने की एसएचओ प्रियंका चौहान को मेले का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसके अतिरिक्त मेले में 95 पुरुष होमगार्ड के जवान और 45 महिला गृह रक्षक, विभिन्न पदों के 200 पुलिस कर्मी और 50 महिला पुलिस कर्मी सेवाएं प्रदान करेंगी। चारों सेक्टरों की जिम्मेवारी डीएसपी रैंक के चार पुलिस अधिकारियों को सौंपी गई है।
मेला क्षेत्र में लोगों की सुविधा के लिए पुलिस सहायता कक्ष भी स्थापित किया गया है, जोकि 24 घंटे सेवाएं प्रदान करेगा। चोरी, छीना-झपटी व मारपीट जैसी घटनाओं से निपटने के लिए मेला क्षेत्र में करीब 100 सीसीटीवी कैमरों को स्थापित किया जा चुका है। स्नानघाट पर चार गोताखोर और आग की घटना से निपटने के लिए अग्निशमन व रोगी वाहन की सेवाएं 24 घंटे जारी रहेंगी।
विज्ञापन
मेले में राज्यपाल, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों सहित अन्य वीआईपी की सुरक्षा के मद्देनजर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर स्थापित किए जाएंगे। डॉग स्क्वायड और सिविल में भी पुलिस जवान सेवाएं देंगे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला क्षेत्र को सुरक्षा और कानून व्यवस्था की दृष्टि से चार सेक्टरों में बांटा गया है। 390 से अधिक जवानों को सुरक्षा, कानून व यातायात व्यवस्था का जिम्मा सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त मेला क्षेत्र में करीब 100 सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित किए गए हैं। मेले से एक दिन पूर्व 18 नवंबर को ही सभी जवानों को अपनी पोजिशन संभालने के निर्देश दिए।
-- -- -- --
इनसेट-1
मेला क्षेत्र के 4 किलोमीटर के दायरे में रहेगी नो पार्किंग : मंगतराम
ददाहू। डीएसपी संगड़ाह मंगतराम ठाकुर ने बताया कि मेला क्षेत्र के चार किमी के दायरे में नो पार्किंग जोन की व्यवस्था रहेगी। ददाहू में बिजली कॉलोनी स्थित दृष्टि गेस्ट हाउस से लेकर खालाक्यार तक सड़क किनारे किसी भी वाहन को खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। यहां-वहां पार्क किए गए वाहनों को क्रेन की सहायता से रेणुका थाने में भिजवाया जाएगा। सभी वाहनों को गिरि नदी के किनारे पार्क किया जाएगा। यहां से अस्थायी पुल से लोग मेले में पहुंच सकेंगे। उन्होंने मेले में श्रद्धालुओं से सोने, चांदी के आभूषण आदि न पहनकर मेले में आने की भी अपील की है।
-- -- -- -- -- -
इनसेट-2
मेले में निगम की 10 अतिरिक्त बसें देंगी सेवाएं
ददाहू। 19 नवंबर से शुरू होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले में परिवहन निगम की 10 अतिरिक्त बसें चलेंगी। जिला प्रशासन ने परिवहन निगम के माध्यम से जिला के भीतरी भागों से यात्रियों को मेलास्थल तक लाने और ले जाने की विशेष व्यवस्था की है। उप मंडलीय प्रबंधक नाहन राम दयाल ने बताया कि इस वर्ष नाहन डिपो की दो बसों के अलावा शिमला परिमंडल से आठ अतिरिक्त बसों को मंगवाया गया है। मेले के दौरान सभी रूटों पर नियमित और आवश्यकता पड़ने पर विशेष बसें चलाई जाएंगी। इन बसों को केवल जिले के भीतरी भागों से ही मेला स्थल तक चलाया जाएगा।
रेणुका मेले के दौरान पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए नाहन की ओर से आने वाली बसों को ददाहू स्थित जलाल पुल के पास पार्क करने की व्यवस्था की है। जबकि संगड़ाह की ओर से आने वाली बसें संगड़ाह मार्ग पर पार्क की जाएंगी। इसके अलावा चांदनी और खालाक्यार क्षेत्र से आने वाली बसों को रेणुका से पहले मुख्य सड़क पर पार्क किया जा सकेगा।-- -- -- -- -
विज्ञापन
-मेला क्षेत्र के 4 किलोमीटर के दायरे में रहेगी नो पार्किंग
योगेंद्र अग्रवाल
ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा और कानून व्यवस्था की दृष्टि से मेला क्षेत्र को चार सेक्टरों में विभाजित किया है, जिसमें करीब 390 जवानों का विशेष पहरा रहेगा। स्नानघाट, मंदिर, रेणु मंच, संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस के जवान मुस्तैदी से अपनी सेवाएं देंगे। ड्रोन के माध्यम से असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी।
जिला प्रशासन ने डीएसपी संगड़ाह मंगत राम ठाकुर को मेला पुलिस अधिकारी और रेणुका थाने की एसएचओ प्रियंका चौहान को मेले का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसके अतिरिक्त मेले में 95 पुरुष होमगार्ड के जवान और 45 महिला गृह रक्षक, विभिन्न पदों के 200 पुलिस कर्मी और 50 महिला पुलिस कर्मी सेवाएं प्रदान करेंगी। चारों सेक्टरों की जिम्मेवारी डीएसपी रैंक के चार पुलिस अधिकारियों को सौंपी गई है।
विज्ञापन
मेला क्षेत्र में लोगों की सुविधा के लिए पुलिस सहायता कक्ष भी स्थापित किया गया है, जोकि 24 घंटे सेवाएं प्रदान करेगा। चोरी, छीना-झपटी व मारपीट जैसी घटनाओं से निपटने के लिए मेला क्षेत्र में करीब 100 सीसीटीवी कैमरों को स्थापित किया जा चुका है। स्नानघाट पर चार गोताखोर और आग की घटना से निपटने के लिए अग्निशमन व रोगी वाहन की सेवाएं 24 घंटे जारी रहेंगी।
विज्ञापन
मेले में राज्यपाल, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों सहित अन्य वीआईपी की सुरक्षा के मद्देनजर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर स्थापित किए जाएंगे। डॉग स्क्वायड और सिविल में भी पुलिस जवान सेवाएं देंगे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला क्षेत्र को सुरक्षा और कानून व्यवस्था की दृष्टि से चार सेक्टरों में बांटा गया है। 390 से अधिक जवानों को सुरक्षा, कानून व यातायात व्यवस्था का जिम्मा सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त मेला क्षेत्र में करीब 100 सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित किए गए हैं। मेले से एक दिन पूर्व 18 नवंबर को ही सभी जवानों को अपनी पोजिशन संभालने के निर्देश दिए।
इनसेट-1
मेला क्षेत्र के 4 किलोमीटर के दायरे में रहेगी नो पार्किंग : मंगतराम
ददाहू। डीएसपी संगड़ाह मंगतराम ठाकुर ने बताया कि मेला क्षेत्र के चार किमी के दायरे में नो पार्किंग जोन की व्यवस्था रहेगी। ददाहू में बिजली कॉलोनी स्थित दृष्टि गेस्ट हाउस से लेकर खालाक्यार तक सड़क किनारे किसी भी वाहन को खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। यहां-वहां पार्क किए गए वाहनों को क्रेन की सहायता से रेणुका थाने में भिजवाया जाएगा। सभी वाहनों को गिरि नदी के किनारे पार्क किया जाएगा। यहां से अस्थायी पुल से लोग मेले में पहुंच सकेंगे। उन्होंने मेले में श्रद्धालुओं से सोने, चांदी के आभूषण आदि न पहनकर मेले में आने की भी अपील की है।
इनसेट-2
मेले में निगम की 10 अतिरिक्त बसें देंगी सेवाएं
ददाहू। 19 नवंबर से शुरू होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले में परिवहन निगम की 10 अतिरिक्त बसें चलेंगी। जिला प्रशासन ने परिवहन निगम के माध्यम से जिला के भीतरी भागों से यात्रियों को मेलास्थल तक लाने और ले जाने की विशेष व्यवस्था की है। उप मंडलीय प्रबंधक नाहन राम दयाल ने बताया कि इस वर्ष नाहन डिपो की दो बसों के अलावा शिमला परिमंडल से आठ अतिरिक्त बसों को मंगवाया गया है। मेले के दौरान सभी रूटों पर नियमित और आवश्यकता पड़ने पर विशेष बसें चलाई जाएंगी। इन बसों को केवल जिले के भीतरी भागों से ही मेला स्थल तक चलाया जाएगा।
रेणुका मेले के दौरान पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए नाहन की ओर से आने वाली बसों को ददाहू स्थित जलाल पुल के पास पार्क करने की व्यवस्था की है। जबकि संगड़ाह की ओर से आने वाली बसें संगड़ाह मार्ग पर पार्क की जाएंगी। इसके अलावा चांदनी और खालाक्यार क्षेत्र से आने वाली बसों को रेणुका से पहले मुख्य सड़क पर पार्क किया जा सकेगा।
