Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   shirgul devta shant in nenidhaar

Sirmour News: 50 साल बाद नेनीधार में होगी शिरगुल देवता की शांत, शाठी-पाशी के चारों चौंतरों को भेजा न्योता

Wed, 18 Nov 2026 12:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
shirgul devta shant in nenidhaar
गिरिपार क्षेत्र के नेनीधार चौंतरे में शिरगुल देवता की ऐतिहासिक शांत को लेकर चौंतरों को निमंत्रण
-25 नवंबर से शुरू होगा धार्मिक आयोजन; सैकड़ों विद्वान ब्राह्मण वैदिक मंत्रोच्चारण से करेंगे महाराज की पूजा-अर्चना, चारों चौंतरों के चौंतरू होंगे शामिल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कफोटा (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र के नेनीधार चौंतरे में करीब 50 साल बाद शिरगुल देवता की ऐतिहासिक शांत का आयोजन होने जा रहा है। 25 नवंबर से शुरू होने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। शांत में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए शाठी-पाशी के चारों ऐतिहासिक चौंतरों को निमंत्रण भेजा गया है। सभी चौंतरों ने शिरगुल देवता के दरबार में पहुंचने की हामी भरी है। इस आयोजन में सैकड़ों विद्वान ब्राह्मण वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महाराज की पूजा-अर्चना करेंगे।
विज्ञापन


शाठी-पाशी के ऐतिहासिक चार चौंतरों में शामिल नेनीधार में पांच दशक बाद शिरगुल देवता की शांत आयोजित होना क्षेत्र के लिए विशेष महत्व रखता है। परंपरा के अनुसार जब भी किसी चौंतरे में शांत का आयोजन होता है तो रियासतकाल में स्थापित चारों चौंतरों के चौंतरू इसमें शामिल होते हैं। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए इस बार भी चारों चौंतरों को निमंत्रण भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि सिरमौर रियासत के अधीन चार ऐतिहासिक चौंतरे स्थापित थे। इनमें तीन चौंतरे वर्तमान सिरमौर जिले में हैं, जबकि चौथा उत्तराखंड में स्थित है। रियासतकाल में उत्तराखंड की कालसी तहसील भी सिरमौर रियासत का हिस्सा हुआ करती थी। उस समय रियासत का भौगोलिक विस्तार काफी विशाल था।
ऐतिहासिक रूप से शाठी और पाशी समुदायों के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद होते रहते थे। इन विवादों के निपटारे के लिए शाठी के चार चौंतरे बनाए गए थे। जब भी दोनों समुदायों के बीच कोई विवाद होता था तो चौंतरू निर्णायक भूमिका निभाते थे। इस तरह चौंतरों की व्यवस्था सामाजिक और पारंपरिक न्याय प्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा रही है।

25 नवंबर से शुरू होने वाली शांत में चारों चौंतरों के चौंतरू शामिल होंगे। आयोजन के सिलसिले में मंगलवार को नेनीधार चौंतरे की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल टिटियाना चौंतरे को निमंत्रण देने पहुंचा। चारों चौंतरों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में यह धार्मिक आयोजन पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न होगा।--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed