{"_id":"58690e564f1c1b3f7aeeb714","slug":"kolawala-morni-bridge-will-built-by-four-crore-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार करोड़ से बनेगा कोलांवालाभूड-मोरनी पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार करोड़ से बनेगा कोलांवालाभूड-मोरनी पुल
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Sun, 01 Jan 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Om shaped bridge designed irrigation dam near Kothi map.
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले के कोलावालांभूड से हरियाणा के मोरनी को जोड़ने के लिए पुल का निर्माण किया जा रहा है। लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से पुल तैयार होने के बाद हिमाचल के सिरमौर जिले की लगभग आधा दर्जन पंचायतों को फायदा होगा। पुल का निर्माण हरियाणा सरकार कर रही है। पांच जनवरी को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर इस पुल का विधिवत नींव पत्थर रखेंगे। नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने कहा है कि नाहन हलके के लोगों के लिए यह नववर्ष का तोहफा है।
यहां जारी बयान में डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि उन्होंने यह मामला हरियाणा सरकार के समक्ष रखा था। हरियाणा सरकार ने पुल की डीपीआर तैयार कर ली है। अब इसका शिलान्यास पांच जनवरी को होगा। नाहन विधानसभा क्षेत्र के कौलांवालाभूड के इलाके को हरियाणा के मोरनी से जोड़ने वाली सड़क पर नीमवाली का खाला (खड्ड) पड़ता है। इस पर पुल न होने से शमलाशन माता (शमलोठा माता) दर्शन करने वाले यात्रियों व रिश्तेदारियों में आवागमन करने वाले यात्रियों को भारी कठिनाई होती है। कोलावालांभूड, क्यारी, वर्मा पापड़ी, सलानी कटोला, देवनी, मातर सहित अन्य कई पंचायतों के लोग जहां खरीदारी एवं अन्य कार्यों से नारायणगढ़, पंचकूला आदि को जाते हैं। वहीं जिला के श्रद्धालु शमलोठा मंदिर भी माथा टेकने जाते हैं। इस पुल के बनने के बाद सफर आसान और नजदीक हो जाएगा।
विज्ञापन
नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने दावा किया है कि उन्होंने हरियाणा सरकार से मामला लगातार उठाया। हरियाणा सरकार ने नीमवाली के खाले पर पुल लगाना स्वीकार करते हुए डीपीआर बनाकर धन की स्वीकृति दे दी है। बिंदल ने बताया कि अब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर 5 जनवरी को दोपहर 12 बजे पुल का शिलान्यास करेंगे। इस पुल का सर्वाधिक लाभ हिमाचल वासियों को होगा। पुल लगाने का कार्य हरियाणा सरकार हमारे आग्रह पर कर रही है। इस बारे स्थानीय प्रशासन को भी पत्र के माध्यम से सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन