{"_id":"651ffe135add83c2f8066a48","slug":"kolanwalabhud-win-chess-trophy-nahan-news-c-177-1-ssml1028-9892-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: शतरंज प्रतियोगिता में कौलांवालाभूड़ जोन ने जीती ट्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: शतरंज प्रतियोगिता में कौलांवालाभूड़ जोन ने जीती ट्राफी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शतरंज प्रतियोगिता में कौलांवालाभूड़ जोन ने जीती ट्राॅफी
त्रिलोकपुर में चल रही सुरला खंड की अंडर-12 ब्लॉक स्तरीय खेलकूद
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। शिक्षा खंड सुरला की ब्लॉक स्तरीय अंडर-12 खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन शतरंज प्रतियोगिता में कौलांवालाभूड़ जोन ने सुरला जोन काे हराकर ट्राॅफी अपने नाम की।
यह प्रतियोगिता राजकीय प्राथमिक पाठशाला त्रिलोकपुर में सफलतापूर्वक आयोजित की जा रही है।
प्रतियोगिता प्रभारी चमन लाल और प्रतियोगिता सचिव महेंद्र सिंह ने बताया कि दूसरे दिन छात्रा वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में कालाअंब जोन ने बनेठी को हराया।
छात्र वर्ग की 200 मीटर दौड़ में कालाअंब का विनेश पहले, पालियो का देव दूसरे और कौलांवालाभूड़ का दिव्यांग तीसरे स्थान पर रहा। इसी प्रकार छात्रा वर्ग की 200 मीटर दौड़ में कालाअंब की काजल पहले, बनेठी की सौम्या दूसरे और कालाअंब की सोनाक्षी ने तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का समापन शनिवार को होगा। इस मौके पर पूर्व बीआरसीसी रेखा चौहान समेत सभी जोन के केंद्रीय मुख्य शिक्षक एवं अन्य अध्यापक मौजूद रहे।
-- - संवाद