{"_id":"6972138ec846acc8720b601b","slug":"kodaga-defeated-pauka-by-8-runs-to-win-the-trophy-nahan-news-c-177-1-ssml1030-170251-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: कोड़गा ने पौका को 8 रन से हराकर जीती ट्राॅफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: कोड़गा ने पौका को 8 रन से हराकर जीती ट्राॅफी
विज्ञापन
प्रदेश कबड्डी संघ महासचिव कुलदीप राणा ने बांटे इनाम
विजेता टीम एक लाख नकद और ट्राॅफी से सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब/सतौन (सिरमौर)। नवयुवक मंडल कोटगा की ओर से आयोजित ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में कोड़गा ने पौका को 8 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया।
फाइनल मैच में कोड़गा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवरों में 75 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पौका टीम निर्धारित ओवरों में 67 रन ही बना सकी। इस तरह कोड़गा ने 8 रनों से जीत दर्ज कर ट्राॅफी पर कब्जा जमाया।
विजेता कोड़गा को एक लाख रुपये की इनाम राशि और ट्राॅफी दी गई। प्रतियोगिता के दौरान मैन ऑफ द सीरीज, सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को भी पुरस्कृत किया गया। हिमाचल प्रदेश कबड्डी संघ के महासचिव कुलदीप राणा ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन
इस अवसर पर कुलदीप राणा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र, राज्य, जिला और पंचायत की रीढ़ होते हैं। क्षेत्र के विकास और उत्थान में युवाओं की अहम भूमिका रहती है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलकूद, शिक्षा एवं प्रतिस्पर्धात्मक गतिविधियों में आगे बढ़कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।