{"_id":"6a96cd4959553e66e20afe8b","slug":"kishanpura-defeated-new-crescent-team-in-kabaddi-nahan-news-c-177-1-ssml1030-187693-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: कबडडी में किशनपुरा ने न्यू क्रिसेंट टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: कबडडी में किशनपुरा ने न्यू क्रिसेंट टीम को हराया
विज्ञापन
ग्लोबल अकादमी स्कूल में अंडर -14 प्रतियोगिता में वॉलीबॉल टीम दमखम दिखाती हुई। संवाद
अंडर-14 खेलकूद स्पर्धा का आगाज, किशनपुरा ने कबड्डी में दर्ज की शानदार जीत
न्यू क्रिसेंट को 18 अंकों से हराया, वॉलीबाल में दून वैली ने टीएसएच को 2-1 से दी मात
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब ब्लॉक की खंड स्तरीय स्कूली अंडर-14 छात्र वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को ग्लोबल अकादमी स्कूल के खेल मैदान में शुभारंभ हुआ। जिला कांग्रेस के सचिव मनीष तोमर ने प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में ब्लॉक के 25 स्कूलों के करीब 350 छात्र खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
प्रतियोगिता के पहले दिन कबड्डी और वॉलीबाल के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। कबड्डी के शुरुआती मुकाबले में किशनपुरा टीम ने न्यू क्रिसेंट स्कूल को 18 अंकों से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इसके अलावा दून वैली ने त्रिवेणी स्कूल को 20 अंक, निहालगढ़ ने दुग्गल स्कूल को 15 अंक, छात्र स्कूल तारुवाला ने एनपीएस को 10 अंक और ग्लोबल स्कूल ने राजबन दून वैली को 5 अंकों से मात दी। वहीं, वॉलीबाल के पहले मुकाबले में दून वैली स्कूल ने टीएसएच स्कूल को 2-1 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
जिला शारीरिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष माया राम कपूर और प्रतियोगिता प्रभारी नसीम अहमद ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए मंच प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन
उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि मनीष तोमर और विशिष्ट अतिथि संदीप बतरा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा और खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इस दौरान बीपीओ एवं कन्या विद्यालय के प्रधानाचार्य एमआर वर्मा, ग्लोबल अकादमी के निदेशक डॉ. विश्वजीत बंसल, प्रधानाचार्या वंदना बंसल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।