{"_id":"67bc719d2aa2fd249a07bb74","slug":"kisaan-honoured-programme-in-dhaulakunwa-nahan-news-c-177-1-nhn1003-144243-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राकृतिक खेती करें किसान : साहब सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राकृतिक खेती करें किसान : साहब सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राकृतिक खेती करें किसान : साहब सिंह
धौलाकुआं में किसान सम्मान समारोह में 200 किसानों ने लिया भाग
संवााद न्यूज एजेंसी
धौलाकुआं (सिरमौर)। धौलाकुआं में सोमवार को किसान सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में 200 से ज्यादा किसानों ने भाग लिया। इस समारोह में प्राकृतिक खेती करने पर जोर दिया गया।
आत्मा प्रोजेक्ट के निदेशक साहब सिंह ने बताया कि ज्यादा उत्पादन लेने को लेकर ज्यादा से ज्यादा खाद व दवाई का प्रयोग कर किसान जहर तैयार करने में लगे हुए हैं । उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से कृषि खेती को इस्तेमाल करने वाले उपकरणों पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया गया है। सरकार की ओर से प्रति गायों को खरीद के लिए सरकार 25 हजार अनुदान दिया जाता है। जिला सिरमौर में 11 हजार 534 किसान आत्मा प्रोजेक्ट से जुड़ जैविक खेती से जुड़े हुए हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के उप निदेशक राजकुमार ने सरकार की ओर से किसानों के लिए चलाई गई योजना के बारे में विस्तार से बताया कि किसान की अगर अपनी जमीन में काम करते हुए मौत हो जाती है तो ऐसे में सरकार द्वारा 3 लाख का मुआवजा दिया जाता है।
वैज्ञानिक प्रभारी डाॅ. पंकज मित्तल ने औजोला घास का उपयोग के बारे में किसानों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस घास का प्रयोग कर किसानों को बनावटी फीड खर्चे से बचत होगी। उन्होंने कहाकि प्राकृतिक खेती करने पर ही जमीन को जिंदा रखा जा सकता है। तभी इंसान की सेहत ठीक रहेगी। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे नई किस्म का केंचुआ कच्चे गोबर में डालें। इससे अंग्रेजी खाद डालने से बचा जा सकता है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान निधि योजना के बारे में भी किसानों को जानकारी दी गई।