{"_id":"6abd10e350ec6f3bab086564","slug":"khelkood-in-chaugan-maidan-nahan-news-c-177-1-nhn1001-190386-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सतीश ने 1600 और 400 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सतीश ने 1600 और 400 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण
विज्ञापन
नाहन के चंबा मैदान में आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेती युवतियां। स्रोत आयोजक
सिटी स्पोर्ट्स
-अंजना और रूपाली ने भी मारी बाजी, विश्व हृदय दिवस पर चंबा मैदान में दौड़ प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर चंबा मैदान नाहन में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में सतीश ने 1600 मीटर और 400 मीटर पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं 800 मीटर महिला वर्ग में अंजना कुमारी और 400 मीटर महिला वर्ग में रूपाली ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में स्थानीय स्कूलों, महाविद्यालयों और विभिन्न खेल संस्थानों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
स्वास्थ्य विभाग, ममता-एचआईएमसी तथा मां रेणुका खेल अकादमी नाहन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और आम लोगों को हृदय स्वास्थ्य, नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था।
1600 मीटर पुरुष वर्ग में सतीश ने पहला, सचिन कुमार ने दूसरा और विजेन्द्र सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर पुरुष वर्ग में सतीश ने प्रथम, मनोज ने द्वितीय और सचिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
800 मीटर महिला वर्ग में अंजना कुमारी ने प्रथम, कविता ठाकुर ने द्वितीय और रूपाली ने तृतीय स्थान हासिल किया। 400 मीटर महिला वर्ग में रूपाली ने प्रथम, रेशमा ने द्वितीय और सरिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शबरतन ने खिलाड़ियों और युवाओं को हृदय रोगों से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने नियमित शारीरिक गतिविधि, संतुलित भोजन, धूम्रपान व तंबाकू से दूरी तथा तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया।-- -- -- --
विज्ञापन
-अंजना और रूपाली ने भी मारी बाजी, विश्व हृदय दिवस पर चंबा मैदान में दौड़ प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर चंबा मैदान नाहन में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में सतीश ने 1600 मीटर और 400 मीटर पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं 800 मीटर महिला वर्ग में अंजना कुमारी और 400 मीटर महिला वर्ग में रूपाली ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में स्थानीय स्कूलों, महाविद्यालयों और विभिन्न खेल संस्थानों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
स्वास्थ्य विभाग, ममता-एचआईएमसी तथा मां रेणुका खेल अकादमी नाहन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और आम लोगों को हृदय स्वास्थ्य, नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था।
विज्ञापन
1600 मीटर पुरुष वर्ग में सतीश ने पहला, सचिन कुमार ने दूसरा और विजेन्द्र सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर पुरुष वर्ग में सतीश ने प्रथम, मनोज ने द्वितीय और सचिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
800 मीटर महिला वर्ग में अंजना कुमारी ने प्रथम, कविता ठाकुर ने द्वितीय और रूपाली ने तृतीय स्थान हासिल किया। 400 मीटर महिला वर्ग में रूपाली ने प्रथम, रेशमा ने द्वितीय और सरिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शबरतन ने खिलाड़ियों और युवाओं को हृदय रोगों से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने नियमित शारीरिक गतिविधि, संतुलित भोजन, धूम्रपान व तंबाकू से दूरी तथा तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया।