{"_id":"66421922c03b1b5dbe06be7c","slug":"khatwaad-village-in-danerous-zone-nahan-news-c-177-1-ssml1028-124310-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे की जद में सिरमौर जिले का खतवाड़ गांव: नाथूराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे की जद में सिरमौर जिले का खतवाड़ गांव: नाथूराम
विज्ञापन
नाहन में खतवाड़ गांव के लोगों की समस्या को लेकर प्रेसवार्ता करते नाथूराम। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचित्र-- -
खतरे की जद में सिरमौर जिले का खतवाड़ गांव : नाथूराम
शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन(सिरमौर)। हिमाचल और उत्तराखंड की सीमा पर बसे सिरमौर जिले का खतवाड़ गांव खतरे की जद में है। यहां अवैध तरीके से गिराया जा रहा माइनिंग का मलबा लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इस गांव में कभी भी भारी तबाही हो सकती है।
यह बात नाहन में प्रेसवार्ता के दौरान समाजसेवी नाथू राम ने कही। उनके साथ खतवाड़ गांव के ग्रामीण भी मौजूद रहे। नाथू राम ने कहा कि माइनिंग से लगातार गांव के किनारे मलबा गिराया जा रहा है, जिससे यहां भूमि कटाव के चलते गांव को खतरा पैदा हो गया है। इस मलबे से पहले ही गांव में भारी तबाही हुई है लोगों के खेत खलियानों को नुकसान पहुंचा है, वहीं अब कभी भी यह मलबा अपने साथ गांव को बहा ले जा सकता है।
उन्होंने कहा कि इस बारे में पहले भी कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां सरकार और कोर्ट के आदेशों को भी दरकिनार किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मलबा समय रहते नहीं हटाया गया तो ग्रामीणों को सड़क पर उतरने के विवश होना पड़ेगा।
विज्ञापन
-- संवाद