फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Kathanji school has not had water for 20 days

Sirmour News: कथांजी स्कूल में 20 दिन से नहीं आया पानी

Thu, 09 Jan 2025 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Kathanji school has not had water for 20 days
सचित्र--
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग को सूचना देने के बाद भी नहीं की कार्रवाई
देवराज शर्मा
सराहां (सिरमौर)। शिक्षा खंड सराहां के की प्राथमिक पाठशाला कथांजी में 20 दिन से पानी की एक बूंद तक नहीं टपकी है। स्कूल के कर्मी और विद्यालय के बच्चे रोज खाली टंकी को देखकर मायूस हो रहे हैं।
बताया जा रहा है कि जिस योजना से स्कूल को पानी की आपूर्ति होती है, उसमें पानी की कोई कमी नहीं है। इसके बाद भी स्कूल में पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे शिक्षक और बच्चे पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। गौरतलब रहे कि कथांजी स्कूल में प्राथमिक के साथ-साथ प्री प्राइमरी कक्षाओं का भी संचालन हो रहा है। स्कूल के आसपास कोई भी बावड़ी और कुआं नहीं है। इस कारण पूरा स्कूल एकमात्र जल शक्ति विभाग की योजना पर ही निर्भर है।
विज्ञापन

पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण बच्चों को पीने के लिए पानी घर से लाना पड़ रहा है। स्कूल से एक किलोमीटर दूर बावड़ी है। वहां से भी पानी ढोकर दोपहर के भोजन की व्यवस्था करनी पड़ रही है। यहां तक की शौचालय की सफाई के लिए भी बच्चे घर से ही पानी ढो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस स्कूल में 13 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल में शिक्षक भी एक ही है। स्कूल में कार्यरत शिक्षक ने पानी न आने की शिकायत जलशक्ति विभाग से की है, लेकिन अभी तक स्कूल में पानी पहुंचाने का प्रयास नहीं किया गया है।
स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान पूनम शर्मा, सदस्य चंपा देवी, मीरा देवी, रीता देवी, संजय कुमार और सोम दत्त ने बताया कि कथांजी स्कूल में 20 दिनों से पानी न आने के कारण बच्चों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चे जहां प्यास बुझाने के लिए घर से पानी लेकर जा रहे हैं, वहीं शौचालय की सफाई के लिए भी घर से पानी लेकर जा रहे हैं।
उन्होंने विभाग से मांग की कि शीघ्र ही योजना को सुचारू रूप से चला कर स्कूल को पेयजल सुविधा से जुड़वाएं। स्कूल के प्रभारी अध्यापक सुनील दत्त ने कहा कि उन्होंने पानी की समस्या को लेकर जल शक्ति विभाग को कई बार सूचित किया है, अभी तक समस्या के समाधान का प्रयास नहीं किया गया है।

जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता मनमोहन सिंह ने बताया कि शीघ्र ही स्कूल को पेयजल सुविधा से जोड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मौके पर जल शक्ति विभाग कर्मचारियों को भेज कर इसे ठीक करवाएगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed