फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   kambad yatra of hariyana

Sirmour News: इस बार हथनीकुंड बैराज के मार्ग से भेजे जा रहे हरियाणा के कांवड़ दल

Wed, 05 Aug 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
kambad yatra of hariyana
पांवटा साहिब के महादेव चौक बाता पुल से तूफानी डाक कांवड़ दल सोनीपत को बाया हथनीकुंड होकर जाने क
महादेव चौक से उत्तराखंड पुलिस भेज रही हरियाणा के कांवड़ दल वाहन वापस
विज्ञापन

पांवटा साहिब में सेवा शिविर शुरू, पर इस बार अब तक कांवड़ियों कम ही रौनक
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हर वर्ष पवित्र सावन माह शुरू होते ही बम बम भोले समेत शिव शंकर जयघोष शुरू हो जाते रहे है। लेकिन, इस बार पवित्र जल लेने जाने वाले कांवड़ दलों की की अब तक कम रौनक है। हरियाणा के कांवड़ दल को राज्य सीमा के महादेव चौक से वापस भेजा जा रहा है। नए बने यमुना नदी एनएच पुल से ये वाहन नहीं जाने दिए जा रहे हैं। इनका मार्ग इस बार वाया हथनीकुंड निर्धारित किया गया है। इसके लिए पड़ोसी राज्य उत्तराखंड पुलिस की दस सदस्यीय टीम चौक पर तैनात है। हरियाणा से पहुंच रहे कांवड़ दलों को वाया पांवटा साहिब उत्तराखंड में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहे हैं। इसके असर स्थानीय कांवड़ सेवा केंद्रों पर भी साफ नजर आ रहा है।
बता दें कि पांवटा साहिब से माजरा तक जगह-जगह कांवड़ सेवा को शिविर का आयोजन हर बार सावन माह में किया जाता है। इसमें प्राथमिक चिकित्सा से भोजन व ठहरने की पूरी व्यवस्था होती है। हर बार हजारों कांवड़ पांवटा साहिब से गुजरते रहे हैं। लेकिन इस बार अपेक्षाकृत कम ही कांवड़ दल शहर में प्रवेश कर रहे हैं। हरियाणा-हिमाचल से उत्तराखंड में प्रवेश करने वाले एनएच-07 मार्ग के महादेव चौक बाता मंडी में उत्तराखंड पुलिस की टीम तैनात कर दी गई है। जो हरियाणा से वाहनों को लेकर हिमाचल पहुंचने पर वापस हरियाणा के वाया हथनीकुंड से सहारनपुर होकर उत्तराखंड को डायवर्ट मार्ग पर भेज रही है।
विज्ञापन

ओम श्री कांवड़ सेवा मंडल के अध्यक्ष विकास वालिया, हेमंत गुप्ता, मुकेश गुप्ता, राकेश कुमार, अर्पित सहगल समेत अन्य सदस्यों ने कहा कि पिछले 18 वर्षों से सेवा शिविर लगा रहे हैं। इस बार भी सेवा शिविर शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा से हर वर्ष भारी संख्या में पांवटा साहिब से होकर कांवड़ दल निकलते रहे हैं। इस बार इनको एक बार पांवटा पहुंच कर वापस हथिनीकुंड मार्ग से डायवर्ट मार्ग की तरफ से भेजा जा रहा है। इससे कांवड़ दलों को काफी दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड, हिमाचल व हरियाणा सरकार व प्रशासन को पहले से ही इस तरह मार्ग डायवर्ट करने का पूरा प्रचार-प्रसार करने चाहिए था। इससे हरियाणा से वाया पांवटा साहिब आने वाले कांवड़ दलों को परेशानी होने से बच जाती।

हरिद्वार से कांवड़- पवित्र गंगाजल लेकर वापस लौटे कांवड़ राजेंद्र सिंह, अरविंद कुमार व मलखान ने बताया कि उत्तराखंड पहुंचने के लिए मार्ग को डायवर्ट किया गया है। हिमाचल की तरफ से जाने वाले कांवड़ दल को धर्मावाला में रोका जा रहा है। यहां से वाया सहारनपुर होकर कांवड़ जा रहे हैं।-------

पांवटा साहिब के महादेव चौक बाता पुल से तूफानी डाक कांवड़ दल सोनीपत को बाया हथनीकुंड होकर जाने क

पांवटा साहिब के महादेव चौक बाता पुल से तूफानी डाक कांवड़ दल सोनीपत को बाया हथनीकुंड होकर जाने क

पांवटा साहिब के महादेव चौक बाता पुल से तूफानी डाक कांवड़ दल सोनीपत को बाया हथनीकुंड होकर जाने क

पांवटा साहिब के महादेव चौक बाता पुल से तूफानी डाक कांवड़ दल सोनीपत को बाया हथनीकुंड होकर जाने क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed