फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   kalyan singh of silai elected president of primary teachers association sirmaur

शिलाई के कल्याण सिंह बने प्राथमिक शिक्षक संघ सिरमौर के अध्यक्ष

Sun, 19 Jun 2022 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
kalyan singh of silai elected president of primary teachers association sirmaur
प्राथमिक शिक्षक संघ सिरमौर की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। प्राथमिक शिक्षक संघ सिरमौर के चुनाव रविवार को ददाहू में हुए। चुनाव पर्यवेक्षक प्राथमिक शिक्षक संघ सोलन के जिलाध्यक्ष रजनीश कौशल, प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण शर्मा, महासचिव चंद्रमोहन केवला, अनिल चौहान, देवेंद्र मोस्टा शिमला, योगेश वर्मा सोलन की देखरेख में हुए।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ सिरमौर के अध्यक्ष पद के लिए शिलाई शिक्षा खंड से कल्याण सिंह नेगी और पांवटा साहिब शिक्षा खंड से पूर्ण तोमर के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। चुनाव में कुल 148 मत पड़े। इसमें से एक मत रद्द किया गया। इसके चलते शिलाई के कल्याण सिंह नेगी को 74 और पांवटा साहिब के पूर्ण तोमर को 73 मत मिले। कल्याण सिंह ने एक मत से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सुरला के रणधीर चौधरी, महासचिव पद के लिए नौहराधार से लक्ष्मण नेगी, कोषाध्यक्ष पद के लिए नारग से नारायण दत्त शर्मा, सतौन के नेत्र चौहान को महालेखाकार, मुख्य सलाहकार ब्रह्मानंद, सह सचिव लाल सिंह, अध्यक्ष महिला विंग कमलेश चौहान आदि को सर्वसम्मति से चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, अनुप ठाकुर, नरेश ठाकुर, जगत सिंह, अजय कंवर, मनीष चौहान, रंगीलाल पुंडीर, रघुवीर ठाकुर, अंजना ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed