Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   kalash yatra in yamu tat ponta

Sirmour News: यमुना तट से देवीनगर राम मंदिर तक 24 नवंबर को निकलेगी कलश यात्रा

Mon, 02 Nov 2026 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
kalash yatra in yamu tat ponta
24 नवंबर से शुरू होने वाले धार्मिक कार्यक्रम को लेकर श्री राम सेवा समिति पांवटा साहिब इकाई की ब
देईजी साहिबा मंदिर परिसर में होगा अखंड रामायण पाठ, नागा बाबा और संत-महात्मा होंगे शामिल
विज्ञापन

श्रीराम सेवा समिति की पहली बैठक में अधिवक्ता ओम प्रकाश चौहान बने प्रधान
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्रीराम सेवा समिति पांवटा साहिब की पहली बैठक रविवार को प्राचीन देईजी साहिबा मंदिर परिसर में हुई। तोता राम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अधिवक्ता ओम प्रकाश चौहान को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। साथ ही 24 नवंबर को धार्मिक आयोजन करवाने का निर्णय लिया गया।
समिति की ओर से 24 नवंबर को सुबह मां यमुना के तट से देवीनगर स्थित श्रीराम मंदिर तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद देईजी साहिबा मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ होगा। कार्यक्रम में हिमाचल मंडल के महंत नागा बाबा चेतन्य गिरि महाराज (गौरी शंकर आश्रम, सैंज, कुल्लू) सहित हिमालय क्षेत्र के नागा बाबा और संत-महात्मा शामिल होंगे।
विज्ञापन

इनसेट ---
ये होंगे कार्यकारिणी में शामिल
सुनील कुमार को महासचिव, मुकेश शर्मा को कोषाध्यक्ष, रंजीत शर्मा और लाल सिंह चौहान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा दिनेश शर्मा ठेकेदार को उपाध्यक्ष चुना गया। अर्जुन शर्मा और सुदेश तोमर सचिव, विकास वालिया सह सचिव, दिनेश शर्मा और पदम गर्ग सह संगठन सचिव तथा प्रताप सिंह और श्याम सिंह कानूनी सलाहकार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंत नागा बाबा चेतन्य गिरि महाराज को मुख्य संरक्षक बनाया गया है। तहसीलदार पांवटा साहिब एवं श्री देईजी साहिब मंदिर अधिकारी और तोता राम शर्मा मुख्य सलाहकार होंगे। कार्यकारिणी सदस्यों में संत राम पुंडीर, राजेंद्र चौहान, राकेश तोमर, अमित शर्मा, विक्की चौहान और राघव शर्मा शामिल हैं।----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed