Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   kabadhi league from today in ponta

Sirmour News: पांवटा साहिब में आज से शुरू होगा सिरमौर कबड्डी लीग सीजन-2

Thu, 05 Feb 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
kabadhi league from today in ponta
सिरमौर कबड्डी लीग सीजन 2 के लिए प्रशिक्षण के बाद नाहन की टीम। स्रोत आयोजक
नाहन में खिलाड़ियों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिला कबड्डी संघ की ओर से पांवटा साहिब में 6 फरवरी से 8 फरवरी तक सिरमौर कबड्डी लीग सीजन-2 का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर नाहन में खिलाड़ियों के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम समापन के दौरान युवा समाजसेवी जयप्रकाश ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।

उन्होंने कबड्डी सीजन लीग-2 के आयोजन के लिए सिरमौर कबड्डी संघ को बधाई दी और कहा कि निश्चित तौर पर खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा खाने का एक अच्छा मंच मिलेगा। लीग में कोच की भूमिका निभाने जा रहे राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और एनआईएस कोच विपिन चौहान ने कहा कि युवाओं को इस लीग के दौरान प्रतिभा दिखाने का एक अच्छा अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी सिरमौर जिले के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी में हिमाचल का नाम रोशन किया है। संघ का यह प्रयास युवाओं को नशे से दूर कर निश्चित तौर पर खेल की तरफ ले जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed