फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   jungle burnt in saranha

Sirmour News: सराहां में आग का तांडव, सैकड़ों पेड़ पौधे और हरा चारा जलकर राख

Wed, 29 May 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
jungle burnt in saranha
सराहां में जंगल में लगी आग। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन

सराहां में आग का तांडव, सैकड़ों पेड़ पौधे और हरा चारा जलकर राख
देर शाम को लगी आग ने 50 बीघा भूमि पर रात भर मचाया तांडव
स्थानीय लोग, वन और दमकल कर्मी रात भर आग बुझाने में रहे लगे
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। सराहां के एसडीएम कार्यालय के पीछे की ओर जंगल में मंगलवार शाम को आग लग गई। देखते ही देखते आग का तांडव शुरू हुआ और उसने सैकड़ों पेड़-पौधों को अपनी चपेट में ले लिया। आग पेट्रोल पंप के समीप से होते हुए कन्याना और राज्यों मलाना गांव के जंगल तक पहुंच गई। आग के खतरे को देखकर ग्रामीणों को अपने घरों और गोशालाओं को बचाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
आग की सूचना मिलते ही दमकल और वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। स्थानीय ग्रामीणों के साथ दोनों विभाग के कर्मचारी सुबह पांच बजे तक आग पर काबू पाने में सफल हुए। इससे पहले रात भर लगी आग ने दर्जनों बीघा भूमि पर लगे पेड़-पौधों को स्वाहा कर दिया। क्षेत्र में लगी आग से चारागाह को भी भारी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन

राज्यों मलाना निवासी सोम ठाकुर, संजय शर्मा, भीम सिंह, राजेश कुमार, महेश दत्त, कुंदन सिंह व रणजीत सिंह ने रात भर लगी आग से 50 बीघा भूमि प्रभावित हुई। अपने जीवन में ऐसी भयंकर आग नहीं देखी। ग्रामीणों को अपने घर और गोशालाएं बचाने के लिए रात पर जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन परिक्षेत्र अधिकारी सराहां वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आग लगाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
----संवाद

सराहां में जंगल में लगी आग। संवाद

सराहां में जंगल में लगी आग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed