{"_id":"69ee1610dc12c3abc70a73ca","slug":"jod-mela-nahan-nahan-news-c-177-1-ssml1028-177321-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन में शुरू हुआ जोड़ मेला, विधायक सोलंकी ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन में शुरू हुआ जोड़ मेला, विधायक सोलंकी ने किया शुभारंभ
विज्ञापन
टोका साहिब से नाहन पहुंचे नगर कीर्तन की अगुवाई करते पंज प्यारे। संवाद
आज के कार्यक्रम की खबर
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के नाहन आगमन पर्व की खुशी में चौगान मैदान में जोड़ मेला आयोजित किया जा रहा है। रविवार देर शाम को इस मेले का शुभारंभ नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने किया। उन्होंने सिख समुदाय समेत शहरवासियों को इस मेले की शुभकामनाएं दीं।
बता दें कि इस मेले का आयोजन गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और सिख नौजवान सेवक जत्था की ओर से करवाया जा रहा है। सिख धर्म के 10वें गुरु गोबिंद सिंह महाराज ने नाहन में अपने जीवन के लगभग 8 महीने बिताए हैं। वह 30 अप्रैल 1685 ई. को तत्कालीन राजा मेदनी प्रकाश के निवेदन पर रियासत सिरमौर के विवाद को सुलझाने नाहन आए थे। गुरु गोबिंद सिंह जी की निशानियां आज भी गुरुद्वारा साहिब नाहन में मौजूद हैं। इसी क्रम में हर वर्ष गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और सिख नौजवान सेवक जत्था नाहन की ओर से इस पर्व को जोड़ मेले के रूप में मनाया जाता है।
मेले में व्यापारियों ने झूले और दूसरी चीजों के स्टाल लगाए हैं। आने वाले दिनों में यहां दस्तार व प्रश्नोतरी मुकाबले भी होंगे।
-- -- -बाक्स
टोका साहिब गुरुद्वारे से नाहन पहुंचा नगर कीर्तन
श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के नाहन आगमन दिवस के उपलक्ष्य पर टोका साहिब गुरुद्वारा से शुरू हुआ नगर-कीर्तन रविवार देर शाम को नाहन पहुंचा। नगर-कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारों ने की। नगर-कीर्तन के दौरान जहां लड़कियों ने सड़क पर झाडू की सेवा की, वहीं युवाओं ने गतका का प्रदर्शन करके लोगों को चकित किया। नाहन गुरुद्वारा साहिब पहुंचने पर संगत को दरबार साहिब में सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके खाने पीने की भी व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
-- संवाद