{"_id":"631b8c82d90894034247cb56","slug":"jnv-win-under-14-and-19-kho-kho-pratiyogita-in-nahan-nahan-news-sml4211772139","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-14 और 19 खो स्पर्धा में जेएनवी सिरमौर अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-14 और 19 खो स्पर्धा में जेएनवी सिरमौर अव्वल
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में दो दिवसीय 38वीं संकुल स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सफलतापूर्वक आयोजित की गई जिसमें चंडीगढ़ संभाग के 10 जवाहर नवोदय विद्यालयों के 240 प्रतिभागी छात्रों ने भाग लिया। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में आयोजित इस प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ।
प्राचार्य सुरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतिम परिणामों में अंडर-14 वर्ग के फाइनल मुकाबले में जेएनवी सिरमौर ने जेएनवी ऊना को दो अंकों से पराजित कर ट्रॉफी जीती। अंडर-17 में अंतिम मुकाबला जेएनवी बिलासपुर और जेएनवी ऊना के बीच हुआ।
इसमें जेएनवी बिलासपुर ने जेएनवी ऊना को 11 अंकों से पराजित कर ट्रॉफी हासिल की। अंडर-19 प्रतियोगिता में जेएनवी सिरमौर ने जेएनवी हमीरपुर को मात देकर विजयी ट्रॉफी हासिल की। समापन अवसर पर सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।