फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   jila parisad employees strike continues in sirmaur district and others association came to the support

जिला परिषद कर्मियों के समर्थन में आगे आये अन्य संगठन

Fri, 01 Jul 2022 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
jila parisad employees strike continues  in sirmaur district and others association came to the support
बीडीओ कार्यालय नाहन परिसर में हड़ताल पर बैठे जिला परिषद कैडर के कर्मचारी। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन/पांवटा/राजगढ़/ददाहू/सतौन (सिरमौर)। सिरमौर में पंचायतीराज विभाग में विलय की मांग को लेकर जिला परिषद कैडर कर्मचारी और अधिकारी महासंघ की कलम छोड़ हड़ताल पांचवें दिन में प्रवेश कर गई है। हड़ताल के कारण पंचायत में कामकाज ठप पड़ा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को प्रमाण पत्र बनवाने के लिए यहां वहां के धक्के खाने पड़ रहे हैं, काम फिर भी नहीं हो रहा है। कामकाज ठप होने से परेशान अन्य संगठन भी अब हड़ताली कर्मियों के समर्थन में आगे आने लगे हैं। शुक्रवार को पांवटा में व्यवस्था परिवर्तन मंच और सतौन में प्रधान संघ ने हड़ताल पर बैठे कर्मियों को अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन

इससे पूर्व वीरवार को नाहन में कांग्रेस नेता अजय सोलंकी, राजगढ़ में कांग्रेस नेत्री दयाल प्यारी, पांवटा में प्रधान संघ ने अपना समर्थन हड़ताल पर उतरे कर्मचारियों को दिया था। आज फिर से कई संगठनों ने हड़ताल पर उतरे कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया। तिलोरधार में शुक्रवार को प्रधान संघ भी पंचायत कर्मियों के साथ हड़ताल पर बैठा। तिलोरधार विकास खंड के प्रधान संघ के अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर ने अपना पूरा समर्थन कर्मचारियों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पांवटा में व्यवस्था परिवर्तन मंच ने भी हड़ताली कर्मचारियों को अपना समर्थन देते हुए धरना स्थल पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
सनद रहे कि हड़ताल के कारण पंचायत कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हो गया है। खासकर मनरेगा, जन्म- मृत्यु, विवाह प्रमाण आदि कार्र्यों के लिए परेशान हो उठे हैं। कर्मचारी सरकार से उनको ग्रामीण विकास विभाग में विलय की मांग कर रहे हैं। उनकी मांग पूरी न होने पर अब कर्मचारी काम छोड़ो हड़ताल पर उतरे हुए हैं।

हड़ताल के चौथे दिन कांग्रेस नेताओं और प्रधान संघ और पांचवें दिन व्यवस्था परिवर्तन मंच और तिलोरधार खंड प्रधान संघ का समर्थन मिलने से सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। जिला परिषद कैडर कर्मचारी और अधिकारी महासंघ नाहन खंड इकाई अध्यक्ष राजेश चौहान ने बताया कि जब तक मांग पूरी नहीं होती हड़ताल जारी रहेगी।

पांवटा में  जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों के समर्थन में हड़ताल पर बैठे पांवटा व्यवस्था परिवर्त?

पांवटा में जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों के समर्थन में हड़ताल पर बैठे पांवटा व्यवस्था परिवर्त?- फोटो : NAHAN

पंचायत घर ददाहू में खाली पड़ी पंचायत सचिव की कुर्सी व इंतजार मे बैठे लोग। संवाद

पंचायत घर ददाहू में खाली पड़ी पंचायत सचिव की कुर्सी व इंतजार मे बैठे लोग। संवाद- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed