फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   jewllery of five lakh rupees stolen in badripur ponta sahib form woman managers house

घर से पांच लाख के गहने गायब, नौकरानी पर संदेह

Wed, 17 Nov 2021 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
jewllery of five lakh rupees stolen in badripur ponta sahib form woman managers house
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के वार्ड- दो बद्रीपुर में करीब पांच लाख के गहने चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। एक निजी कंपनी में मैनेजर के तौर पर कार्यरत रही महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

शिकायत में महिला ने नौकरानी पर संदेह जताया है। पुलिस जांच टीम ने नौकरानी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मूल रुप से उत्तरप्रदेश के जिला सुलतानपुर डाक घर गुप्तागंज भयोग के गांव भटपुरा निवासी नुपुर पांडे (38) पत्नी रामेंद्र पांडे पांवटा की एक दवा कंपनी में बतौर मैनेजर कार्यरत रही। जो हाल ही में बच्छितर सिंह मकान नंबर 38/2 वार्ड-2 बद्रीपुर चौक पांवटा साहिब में किराए के कमरे में रहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में नुपुर पांडे ने कहा गया कि उसका दूसरी यूनिट में स्थानांतरण हो गया है। वहां जाने से पहले वह अपने गहने जांचने लगी जिसमें गोल्ड नेकलैस, एक जोड़ी कंगन, गणपति लोकेट, माथा टीका, नोज रिंग और नोज पिन गायब मिला। करीब पांच लाख से अधिक के गहने गायब मिलने पर शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता ने घर में सितंबर 2019 से नवंबर 2021 तक कार्य करने वाली सुनीता नामक बाई पर संदेह जताया। इसके बाद पुलिस जांच टीम ने आरोपी महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच मुख्य आरक्षी पांवटा थाना बलजीत कुमार की टीम कर रही है। इस मामले की आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला सुनीता को अदालत से चार दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed