फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   jcb and two tractors recover in park todphod case ponta

Sirmour News: पांवटा साहिब वार्ड-1 के पार्क में तोड़फोड़ करने के मामले में 2 गिरफ्तार

Wed, 04 Feb 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
jcb and two tractors recover in park todphod case ponta
केंद्र सरकार से मिले 20 लाख बजट से बनाया गया था एक बेहतरीन पार्क
विज्ञापन

सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाने के मामले में एक जेसीबी, 2 ट्रैक्टर जब्त
मामले में चोरी किया गया सामान होना है बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नगर परिषद के वार्ड-1 बद्रीपुर में केंद्र सरकार की योजना से मिली 20 लाख राशि से तैयार पार्क को तहस-नहस करने के मामले में पुलिस ने जांच के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में एक जेसीबी मशीन और दो ट्रैक्टरों को भी कब्जे में ले लिया हैं।
बता दें कि पार्क तैयार होने पर कुछ लोगों ने अपनी भूमि बता कर जेसीबी और ट्रैक्टर चला कर पूरा पार्क बर्बाद कर दिया। नगर परिषद के माध्यम से विगत वर्ष अक्तूबर माह में सार्वजनिक संपत्ति को क्षति का मामला दर्ज करवाया गया। इसकी शिकायत नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कार्यकारी अधिकारी व पार्षदों ने जिलाधीश सिरमौर, स्थानीय एसडीएम व डीएसपी को दी थी।
विज्ञापन

23 अक्तूबर 2025 को नगर परिषद पांवटा साहिब के कनिष्ठ अभियंता ने पांवटा पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें कहा गया कि फ्रेंडस कॉलोनी वार्ड-एक नगर परिषद में नया पार्क तैयार करवाया गया। तैयार पार्क की चार दीवारी, रास्ता व टीन शेड को जेसीबी मशीन से तोड़ दिया गया। पार्क में लगे सामान की चोरी करने तथा सरकारी संपत्ति को क्षति करने की शिकायत दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच टीम ने पीडीपी एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। जांच टीम ने पाया कि भूमि मालिक की मृत्यु के बाद उसके वारिस गुरदीप सिंह ने अपने साथी जयदीप के साथ मिल कर बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के सरकारी पार्क को तोड़ने की योजना बनाई और पार्क की तोड़फोड़ कर सामान चोरी कर लिया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज की सहायता ली गई।
पुलिस ने इस मामले में पर्याप्त साक्ष्य एकत्र कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से पार्क को तोड़ने में प्रयोग की गई एक जेसीबी मशीन और दो ट्रैक्टर बरामद कर लिए गए हैं। अदालत में पेश करने पर दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं। चोरी किए गए सामान की बरामदगी की प्रक्रिया जारी है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि की है। एसपी ने कहा कि सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का जाएगी। इस मामले में गुरदीप सिंह निवासी वार्ड-3 तथा जयदीप सिंह निवासी वार्ड-एक बद्रीपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। कानून को तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed