फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   jbt document satyapan

Sirmour News: जेबीटी चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज का सत्यापन 16 और 17 अक्तूबर को

Tue, 13 Oct 2026 12:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
jbt document satyapan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश चयन आयोग हमीरपुर की ओर से कनिष्ठ बुनियादी अध्यापक पोस्ट कोड-25004 के लिए चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज के सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। शिक्षा निदेशालय शिमला से प्राप्त रिकॉर्ड के आधार पर उप-निदेशक स्कूल शिक्षा (प्रारंभिक) जिला सिरमौर ने आगामी 16 और 17 अक्तूबर को सत्यापन की तिथियां निर्धारित की हैं। सभी चयनित अभ्यर्थियों को जिला सिरमौर स्थित नाहन कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा।
उप-निदेशक राजीव ठाकुर की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी मूल (ओरिजिनल) दस्तावेज और उनकी सत्यापित छायाप्रतियां लेकर आना अनिवार्य है। इसमें 10वीं प्रमाण पत्र (आयु प्रमाण हेतु), संबंधित पद के लिए व्यावसायिक योग्यता प्रमाण पत्र/डिग्री, जेबीटी/डीएलएड विस्तृत अंक तालिका, शिक्षक पात्रता परीक्षा/उत्तीर्ण प्रमाण पत्र, सक्षम प्राधिकारी की ओर से जारी वास्तविक हिमाचली प्रमाण पत्र, एक नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, संबंधित एसडीओ/तहसीलदार/नायब तहसीलदार की ओर से जारी चरित्र प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, श्रेणी प्रमाण पत्र, उप-श्रेणी प्रमाण पत्र (जैसे-बीपीएल) और अन्य सभी संबंधित आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज शामिल हैं।
विज्ञापन


----बॉक्स

इन अभ्यर्थियों केदस्तावेज का होना है सत्यापन
जिनके दस्तावेज का सत्यापन होना है, उनमें, कंडईवाला से निखिल कुमार, रितेश ठाकुर, भेनूं से जतिन पंवार, जमटा से पंकज चौहान, भूडपुर से हिमानी, शालना से शुभम, चाड़ना से सूरज चौहान, बनाहां की सेर से वित्सल ठाकुर, भंगानी से सृष्टि वर्मा, शिवा गांव से अभिषेक चौहान, माशू से करण चौहान आदि शामिल हैं। जबकि भाटावाली से सुहानी, दुगाना से पूजा देवी, माजरा नजदीक शिव मंदिर से अदिति, माजरा से स्वास्तिक, शिव कुटीर अमरपुर से साक्षी, कोट ढांगर से महक चौहान, हरनोटा से हिमांशु, ददाहू से शिवानी, कलाथा से रुचिका, नागल सुकेती से प्रिया, कोट ढांगर से आंचल चौहान, माशु से अमृता चौहान, बड़ग से दीपिका, चाकली से मनीषा शर्मा, कियारी से शीतीन अत्री, भनेत हल्दवाड़ी से रंगीला शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा लवाली से सुमन देवी, लाना भल्टा से अमित कुमार, नाहन के पुराने राधा स्वामी सत्संग भवन के पास से अमित शर्मा, सैनवाला से भवानी, बल्दवा से सचिन, रजाना से वंदना, कुटटवी से मनोज कुमार, भोन कंडियाना से विपिन कुमार, मातर से आर्यन शर्मा, गुवार से गोविंद सिंह, शिमला रोड नाहन से आशीष शर्मा, यशवंत विहार कॉलोनी नाहन से अभिषेक शर्मा, आमवाला से साहिल पंवार, मुगलोवालां से जितेंद्र कुमार, कंडारी से अदिति अत्री आदि शामिल हैं।

इसके अलावा भांटावाली से श्वेता, अभिमन्यु पुत्र धनवीर सिंह, चौबिया से नम्रता ठाकुर, बातामंडी से मनीषा दत्ता, मोगीनंद से पंकज, जामनवाला से पारस कुमार, चौरास से संदीप कुमार, क्यारी से शीतल कुमारी, चंबा से ईशा, बोहलियों से आकांक्षा, कुल्लू से संगीता देवी और चार्जन मोहल्ला नाहन से सचिन कश्यप शामिल हैं।----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed