फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   jail bharo andolan on 10 august

Sirmour News: जिला सिरमौर में 10 अगस्त को होगा जेल भरो आंदोलन

Fri, 07 Aug 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
jail bharo andolan on 10 august
-सीटू के महासचिव बोले, 26 हजार राष्ट्रीय न्यूनतम वेतन हो लागू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। नाहन में प्रेसवार्ता के दौरान सीटू के महासचिव आशीष कुमार ने कहा कि 10 अगस्त को देशभर में जेल भरो आंदोलन आयोजित किया जा रहा है। यह आंदोलन किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों और आम जनता पर थोपे जा रहे जनविरोधी आर्थिक सुधारों, चार श्रम कोड, भारत-अमेरिका प्रस्तावित एफटीए, मुक्त व्यापार समझौतों और निजीकरण की नीतियों के खिलाफ होगा।
उन्होंने कहा कि 9 अगस्त 1942 को देश की जनता ने ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया था। आज देश की जनता आर्थिक नीतियों के माध्यम से बढ़ते विदेशी दबाव और अमेरिकी साम्राज्यवाद के प्रभाव का विरोध कर रही है। इसलिए 10 अगस्त का जेल भरो आंदोलन देश की आर्थिक संप्रभुता, श्रमिक अधिकारों और किसानों के हितों की रक्षा का आंदोलन होगा।
विज्ञापन

आशीष कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार श्रम कोड मजदूरों के वर्षों के संघर्ष से हासिल अधिकारों को कमजोर करते हैं। इन कानूनों से स्थायी रोजगार घटेगा, ठेका प्रथा बढ़ेगी, यूनियन बनाने और आंदोलन करने के अधिकार सीमित होंगे तथा श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर भी असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश के सभी मजदूरों के लिए 26,000 प्रतिमाह राष्ट्रीय न्यूनतम वेतन घोषित किया जाए, सभी श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा, ईपीएफ, ईएसआई, पेंशन और अन्य कानूनी अधिकार सुनिश्चित किए जाएं और ठेका व आउटसोर्स व्यवस्था पर रोक लगाकर नियमित रोजगार उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका एफटीए और अन्य मुक्त व्यापार समझौते किसानों, बागवानों, डेयरी उत्पादकों, छोटे व्यापारियों और लघु उद्योगों के हितों पर गंभीर हमला हैं। इन समझौतों से बहुराष्ट्रीय कंपनियों को लाभ मिलेगा जबकि देश की कृषि, रोजगार और आत्मनिर्भरता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
इस मौके पर इंटक जिला अध्यक्ष सुभाष शर्मा, इंटक जिला उपाध्यक्ष रमजान मोहम्मद, एटक जिला उपाध्यक्ष हेमराम उपस्थित रहे।------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed