{"_id":"68763f626c95dcb4f7066393","slug":"jagrukta-shivir-in-palu-village-pachaad-nahan-news-c-177-1-ssml1028-154852-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पालू गांव में ग्रामीणों को दी बैंक योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पालू गांव में ग्रामीणों को दी बैंक योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन
राजगढ़ के पालू गांव में आयोजित शिविर में महिलाएं और राज्य सहकारी बैंक के कर्मी7 संवाद
पालू गांव में ग्रामीणों को दी बैंक योजनाओं की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की शाखा हाब्बन ने पालू गांव में एक दिवसीय जागरुकता शिविर आयोजित किया। बैंक के कर्मचारी नेहा व विद्यादत्त ने बताया कि शिविर की अध्यक्षता शाखा के कार्यकारी सहायक गगनदीप गुप्ता ने की।
उन्होंने लोगो को संबोधित करते हुए बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीण लोगों को बैंक की योजनाओं का लाभ कैसे उठाएं, इस बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैंक अपने ग्राहकों के लिए कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध करता है, जिससे ग्रामीण स्तर पर लोगों को इसका लाभ मिल सके।
इस अवसर पर सहायक प्रबंधक गगनदीप गुप्ता ने लोगों को ऑनलाइन बैंकिंग और गूगल पे के सही इस्तेमाल करने की भी विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद एसएचजी ग्रुप को भी बुलाया गया और पीएमएसबीवाई और पीएमजेजेबीवाई के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। इस एक दिवसीय शिविर में स्वयं सहायता समूह के प्रधान सहित अन्य दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
-- -संवाद