{"_id":"6a771fa43f066631310b0e19","slug":"jagrukta-program-in-ponta-college-nahan-news-c-177-1-ssml1030-185574-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: विद्यार्थियों को वित्तीय प्रबंधन, निवेश, बचत और बाजार की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: विद्यार्थियों को वित्तीय प्रबंधन, निवेश, बचत और बाजार की दी जानकारी
विज्ञापन
पांवटा साहिब कॉलेज में वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में भाग लेते विद्यार्थी एवं स्टाफ सद
युवाओं को वित्तीय रूप से जागरूक व जिम्मेदार बनाना उद्देश्य: डॉ. जगदीश चौहान
पांवटा साहिब कॉलेज में वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय, पांवटा साहिब के वाणिज्य विभाग की ओर से भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड के सहयोग से विद्यार्थियों के लिए वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को वित्तीय प्रबंधन, निवेश, बचत तथा वित्तीय बाजार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराना और उन्हें वित्तीय रूप से जागरूक एवं जिम्मेदार बनाना रहा है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में विभागाध्यक्ष डॉ. ध्यान सिंह तोमर ने विद्यार्थियों को कार्यक्रम के उद्देश्य एवं महत्त्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को वित्तीय जागरूकता के महत्व को समझाते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक विद्यार्थी के लिए वित्तीय निर्णयों की मूलभूत समझ होना आवश्यक है।
प्रधानाचार्य डॉ. जगदीश चौहान ने कहा कि युवाओं को वित्तीय रूप से जागरूक व जिम्मेदार बनाना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रहा है। कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ वित्तीय जागरूकता भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को भविष्य में बेहतर एवं जिम्मेदार वित्तीय निर्णय लेने में सहायता करते हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में उपस्थित सचिन प्रतीक शर्मा ने वित्तीय साक्षरता एवं निवेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर विद्यार्थियों को विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने जटिल वित्तीय अवधारणाओं को सरल एवं सहज भाषा में समझाते हुए विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान किया। विद्यार्थियों को वित्तीय नियोजन, बचत, निवेश, जोखिम, प्रतिभूति बाजार तथा निवेश करते समय बरती जाने वाली सावधानियों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में जागरूक किया गया।
अंत में प्रो. आशा रानी ने सभी अतिथियों, संसाधन व्यक्ति, महाविद्यालय प्रशासन, शिक्षकों तथा विद्यार्थियों का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी रहा तथा विद्यार्थियों ने वित्तीय जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। इस अवसर पर प्रो. रिंकू अग्रवाल, प्रो. हरदेई समेत कॉलेज स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।-- -- --
विज्ञापन
पांवटा साहिब कॉलेज में वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय, पांवटा साहिब के वाणिज्य विभाग की ओर से भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड के सहयोग से विद्यार्थियों के लिए वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को वित्तीय प्रबंधन, निवेश, बचत तथा वित्तीय बाजार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराना और उन्हें वित्तीय रूप से जागरूक एवं जिम्मेदार बनाना रहा है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में विभागाध्यक्ष डॉ. ध्यान सिंह तोमर ने विद्यार्थियों को कार्यक्रम के उद्देश्य एवं महत्त्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को वित्तीय जागरूकता के महत्व को समझाते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक विद्यार्थी के लिए वित्तीय निर्णयों की मूलभूत समझ होना आवश्यक है।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य डॉ. जगदीश चौहान ने कहा कि युवाओं को वित्तीय रूप से जागरूक व जिम्मेदार बनाना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रहा है। कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ वित्तीय जागरूकता भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को भविष्य में बेहतर एवं जिम्मेदार वित्तीय निर्णय लेने में सहायता करते हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में उपस्थित सचिन प्रतीक शर्मा ने वित्तीय साक्षरता एवं निवेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर विद्यार्थियों को विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने जटिल वित्तीय अवधारणाओं को सरल एवं सहज भाषा में समझाते हुए विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान किया। विद्यार्थियों को वित्तीय नियोजन, बचत, निवेश, जोखिम, प्रतिभूति बाजार तथा निवेश करते समय बरती जाने वाली सावधानियों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में जागरूक किया गया।
अंत में प्रो. आशा रानी ने सभी अतिथियों, संसाधन व्यक्ति, महाविद्यालय प्रशासन, शिक्षकों तथा विद्यार्थियों का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी रहा तथा विद्यार्थियों ने वित्तीय जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। इस अवसर पर प्रो. रिंकू अग्रवाल, प्रो. हरदेई समेत कॉलेज स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।