फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   jagrukta program in nauntikker school

Sirmour News: एनएसएस स्वयंसेवियों को साइबर अपराधों से बचाव के टिप्स दिए

Tue, 13 Oct 2026 12:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
jagrukta program in nauntikker school
नैनाटिक्कर स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन


-अनजान लिंक, फर्जी कॉल और ओटीपी साझा करने से बचने की दी सलाह

संवाद न्यूज एजेंसी

नैना टिक्कर (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नैना टिक्कर में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर में स्वयंसेवियों को साइबर सुरक्षा, साइबर बुलिंग और ऑनलाइन ठगी से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। जागरूकता सत्र में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांगर धरयार के प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा ने विशेषज्ञ के रूप में विद्यार्थियों को डिजिटल सुरक्षा के जरूरी उपाय बताए।
मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि मोबाइल, इंटरनेट और सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल के बीच साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहना जरूरी है। उन्होंने स्वयंसेवियों को मजबूत पासवर्ड रखने, अनजान व्यक्तियों के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी और निजी दस्तावेज साझा न करने तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन भुगतान और खरीदारी के दौरान भी वेबसाइट और भुगतान प्राप्तकर्ता की सत्यता जांचनी चाहिए।
विज्ञापन

सत्र में ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, पहचान की चोरी, सोशल मीडिया खाते हैक करने और डिजिटल भुगतान में धोखाधड़ी जैसे साइबर अपराधों की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संगीता भट्टी, उपप्रधानाचार्य भूपेंद्र गौतम, एनएसएस प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, महिला प्रभारी वर्षा भारद्वाज सहित 35 स्वयंसेवी मौजूद रहे।-------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed