{"_id":"6ae87a7b6302e44236087109","slug":"jagrukta-abhiayaan-in-bharli-college-nahan-news-c-177-1-nhn1002-193152-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं विद्यार्थी : डॉ. पायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं विद्यार्थी : डॉ. पायल
विज्ञापन
भरली कॉलेज में जागरूकता अभियान के दौरान कॉलेज के विद्यार्थी । स्रोत : कॉलेज
-भरली कॉलेज में रेड रिबन क्लब ने चलाया जागरूकता अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय भरली में सोमवार को रेड रिबन क्लब की ओर से नशा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। प्राचार्या डॉ. ऋतु पंत की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे और तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर डॉ. पायल ठाकुर ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने की सलाह दी। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर भी प्रकाश डाला और तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने तंबाकू निषेध और समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने की शपथ ली। इस अवसर पर प्रो. टीएस चौहान, डॉ. केआर तोमर, प्रो. सुनील शर्मा, अंजना कुमारी सहित महाविद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।-- -- -- -
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय भरली में सोमवार को रेड रिबन क्लब की ओर से नशा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। प्राचार्या डॉ. ऋतु पंत की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे और तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर डॉ. पायल ठाकुर ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने की सलाह दी। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर भी प्रकाश डाला और तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने तंबाकू निषेध और समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने की शपथ ली। इस अवसर पर प्रो. टीएस चौहान, डॉ. केआर तोमर, प्रो. सुनील शर्मा, अंजना कुमारी सहित महाविद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन