फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ITI building to be built in Kafota with five crores

कफोटा में पांच करोड़ से बनेगा आईटीआई भवन

Sun, 20 Jun 2021 06:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
ITI building to be built in Kafota with five crores
कफोटा में आईटीआई भवन का भूमि पूजन के करते खाद्य आपूर्ति विभाग का उपाध्यक्ष बलदेव तोमर। - फोटो : NAHAN
सतौन (सिरमौर)। खाद्य आपूर्ति विभाग के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने कफोटा में बनने जा रहे आईटीआई भवन का भूमि पूजन किया। यह भवन पांच करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगा। बलदेव तोमर ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से ही वोट बैंक की राजनीति की है। कफोटा आईटीआई भवन का भी चुनावी साल में बिना बजट के शिलान्यास करवाया गया था। लेकिन बजट के नाम पर फूटी कौड़ी तक मंजूर नहीं करवाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष यह समस्या रखी और लगभग पांच करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करवाई है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य मामराज शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सूरत चौहान, महामंत्री कमलेश पुंडीर, अधिशासी अभियंता प्रमोद उप्रेती, पांवटा ब्लॉक समिति उपाध्यक्ष सुनील चौहान, मंडल सचिव राजेंद्र चौहन, गोपाल ठाकुर, प्रेम तोमर, पंचयात प्रधान मोहन ठाकुर, प्रेम शर्मा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष साधु राम चौहान, चंद्रमोहन शर्मा, भाजयुमो मण्डल महामंत्री रविंद्र ठाकुर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed