फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   It is not appropriate to shift the settled hospital: Dr. Bindal

बसे बसाए अस्पताल को शिफ्ट करना उचित नहीं : डॉ. बिंदल

Sat, 08 Feb 2025 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
It is not appropriate to shift the settled hospital: Dr. Bindal
भाजपा के साथ सामाजिक संगठनों ने भी किया विरोध
विज्ञापन


बोले, मेडिकल कॉलेज को नाहन से बाहर ले जाना जनहित में नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज को नाहन से शिफ्ट करने की सरकार की कवायद के विरोध में भाजपा और सामाजिक संगठन उतर आए हैं। भाजपा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल समेत आधा दर्जन सामाजिक संगठनों ने इसके विरोध में राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।

नाहन के परिधि गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि मेडिकल कॉलेज को नाहन से बाहर शिफ्ट किया जाना जनहित में नहीं है। बसे बसाए अस्पताल को उजाड़कर नया बसाना किसी तरह भी उचित नहीं है। यह लोगों की सुविधा से जुड़ा मामला है इसलिए मेडिकल कॉलेज भवन को पहले के स्थान पर बनाकर इसका काम पूरा किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


बिंदल ने कहा कि एमसीआई की गाइडलाइन के अनुसार 100 बीघा करीब भूमि मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को स्थानांतरित की जा चुकी है। जबकि जगह की कमी और पार्किंग की व्यवस्था न होना इसके शहर से बाहर शिफ्ट करने का कारण बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सात मंजिला प्रशासनिक ब्लॉक बन गया है। 11 मंजिल वाले मेडिकल ब्लॉक के लिए एफसीए क्लीयरेंस और अन्य मापदंड भी पूरे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नई जगह स्थानांतरित किए जाने पर पहले भूमि अधिग्रहण करनी पड़ेगी। उसके बाद फोरेस्ट क्लीयरेंस और अन्य पेंच हैं। कई पेड़ों की बलि दी जा चुकी है। नई जगह पर फिर पेड़ काटे जाएंगे। आवागमन के लिए सड़कों और रास्तों का निर्माण करना पड़ेगा। करीब 1 हजार करोड़ का बजट चाहिए। इसके बनने से कई वर्ष लग जाएंगे। ऐसे में मेडिकल कॉलेज को नाहन से बाहर शिफ्ट करना किसी भी प्रकार से तर्कसंगत नहीं है।

बिंदल ने कहा कि करीब ढाई वर्ष से मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण बंद है। सरकार को चाहिए कि इसे शुरू करे। वर्तमान में 300 बिस्तरों का अस्पताल चल रहा है। 200 बिस्तर इसमें और शामिल होने हैं। इसी भवन के साथ एमसीएच का भी निर्माण होना है। इसके लिए बजट का प्रावधान और भूमि का चयन कर लिया है। पत्रकार वार्ता में पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग, नगर परिषद उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, पार्षद विक्रम वर्मा मौजूद रहे।




इन संगठन ने भी जताया विरोध

मेडिकल कॉलेज को नाहन से बाहर शिफ्ट करने के निर्णय का माता भ्रागेश्वरी मंदिर कमेटी सरोगा, ब्राह्मण सभा नाहन, नवभारत युवा संघ, नाहन कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एलाइंस, द एनवायरमेंट सोसायटी ऑफ नाहन, कार्यालय ग्राम पंचायत नाहन, प्रधान ग्राम पंचायत चाकली, विश्व हिंदू महासभा, रोटरी क्लब नाहन और शंखनाद सोशल आर्गेनाइजेशन नाहन ने विरोध जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed