{"_id":"6a4faef4508a0ec6cb02ceb0","slug":"issue-of-teacher-shortage-and-delayed-grant-disbursement-in-schools-raised-nahan-news-c-177-1-ssml1028-183006-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: स्कूलों में शिक्षकों की कमी और ग्रांट समय पर न आने का गूंजा मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: स्कूलों में शिक्षकों की कमी और ग्रांट समय पर न आने का गूंजा मुद्दा
विज्ञापन
नाहन में जनसुनवाई सोशल ऑडिट के दौरान अपनी बात रखते शिक्षक। संवाद
जिला के चिह्नित स्कूलों के ऑडिट को लेकर की जनसुनवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। समग्र शिक्षा तहत संचालित सरकारी कार्यक्रमों की पारदर्शिता और गुणवत्ता का आकलन के लिए एसएफडीए हॉल, नाहन में जनसुनवाई एवं सोशल ऑडिट कार्यक्रम हुआ। इसमें स्कूलों में शिक्षकों की कमी और ग्रांट समय पर न मिलने का मुद्दा गूंजा।
इस अवसर पर विधायक अजय सोलंकी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि उच्च शिक्षा उपनिदेशक राजेश कुमार और प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रणधीर सिंह रांटा (प्रमुख अन्वेषक) के नेतृत्व में सोशल ऑडिट टीम ने विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। सोशल ऑडिट का उद्देश्य स्कूलों में संचालित योजनाओं और उपलब्ध सुविधाओं का अभिभावकों तथा स्थानीय समुदाय की भागीदारी से मूल्यांकन करना था, ताकि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो, सरकारी धन का समुचित उपयोग सुनिश्चित हो तथा स्कूलों में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों की शिकायतों, सुझावों और विचारों को गंभीरता से सुना गया। इसके बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कमियों को दूर करने तथा जमीनी स्तर पर आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सोशल ऑडिट के दौरान जहां जिले के सरकारी स्कूलों की उल्लेखनीय उपलब्धियां और नवाचार सामने आए, वहीं बुनियादी ढांचे, प्रबंधन और शिक्षण व्यवस्था से जुड़ी कुछ कमियां भी सामने आईं। विभाग ने इन कमियों को दूर करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी सीमा धीमान सहित प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी, स्कूलों के प्रधानाचार्य एवं मुख्य अध्यापक, विभिन्न समितियों के प्रतिनिधि तथा सोशल ऑडिट टीम के सदस्य उपस्थित रहे।