{"_id":"68496aa2974ccc2b670391f0","slug":"irrigation-water-rate-increasing-nahan-news-c-177-1-nhn1001-152410-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: निजी ट्यूबवैल संचालकों ने बढ़ाए सिंचाई के दाम, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: निजी ट्यूबवैल संचालकों ने बढ़ाए सिंचाई के दाम, किसान परेशान
विज्ञापन
निजी ट्यूबवैल संचालकों ने बढ़ाए सिंचाई के दाम, किसान परेशान
80 के स्थान पर अब 200 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से की जा रही वसूली
भजन चौधरी
धौलाकुआं (सिरमौर)। आधुनिक युग में किसान पर महंगाई की मार है। ताजा मामले में अब निजी ट्यूबवैल संचालकों ने एकाएक पानी के दाम दोगुने से भी अधिक बढ़ा दिए हैं। पहले जहां 80 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से पानी के लिए चार्ज किया जा रहा था तो वहीं अब यह राशि 120 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से बढ़ाकर 200 रुपये वसूली जा रही है। ऐसे में छोटे किसानों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है।
बता दें कि बीते महीने हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से सिंचाई योजना के लिए दी जाने वाली बिजली की यूनिट के दामों को 5 रुपये 3 पैसे प्रति यूनिट करने का मुद्दा काफी चर्चा में रहा, जिसका विरोध किसानों सहित पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी किया था। इसके बाद ट्यूबवैलों पर बिजली के दामों में बढ़ोतरी करने के लिए सरकार की ओर से कोई अधिसूचना जारी नहीं की है।
बावजूद इसके कुछ बड़े किसानों ने इसका फायदा उठाते हुए एकाएक अपने ट्यूबवैलों से सिंचाई के लिए अन्य किसानों को उपलब्ध करवाए जा रहे पानी के प्रति घंटे के हिसाब से दामों में बढ़ोतरी कर दी है। पता चला है कि भगाणी, बागरण में कुछ लोग पड़ोसी को खेतों में सिंचाई के लिए पानी देने के बदले 200 रुपये प्रति घंटा पैसे वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि गिरिपार क्षेत्रों के भगाती, मेहरूवाला, करोड़ोवाला में सिंचाई के लिए बोर करने में 250 फीट गहराई तक जल स्रोत मिलने से काफी खर्च आ रहा है। ऐसे में निजी खर्च पर सिंचाई का ट्यूबवैल लगाना आम आदमी के बस में नहीं है। यही कारण है कि क्षेत्र के 30 प्रतिशत किसान आज भी अपने खेतों में पड़ोसी से पानी खरीदकर फसल तैयार करते हैं।
वहीं, बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता अंकुर ने बताया कि ट्यूबवैल मालिक को सिंचाई का पानी बेचने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने बताया कि अगर कोई भी सिंचाई का पानी बेचता है और लोगों को बिजली के दाम बढ़ने की बात करता है उसकी लिखित शिकायत दर्ज करवाने पर ऐसे लोगों के बिजली कनेक्शन काटे जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसानों को निजी सिंचाई योजना पर बिजली के दाम 30 पैसे प्रति यूनिट ही हैं।