फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   International Renukaji Fair will be held from 3rd of November

International Renukaji Fair : तीन नवंबर से होगा अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेला, प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज

Fri, 09 Sep 2022 12:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
International Renukaji Fair will be held from 3rd of November
अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले को लेकर बैठक करते उपायुक्त रामकुमार गौतम। - फोटो : NAHAN
ददाहू (सिरमौर)। प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेला इस वर्ष तीन से आठ नवंबर के बीच पूरी श्रद्धा, उल्लास व परंपरा के अनुरूप मनाया जाएगा। मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुख-सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। मेले के सफल आयोजन को लेकर वीरवार को उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में मेले के आयोजन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किए जाने के साथ ही मेले की तैयारियों को लेकर कमेटियों का गठन भी किया गया। इसमें सभी विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की गई। उपायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी मेले की तैयारियों को समय पूर्व अंजाम देना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

मेले के दौरान महिला व पुरुषों की कुश्ती (दंगल) मेले का मुख्य आकर्षण रहेंगी। विजेता पहलवानों को 51,000 जबकि उप विजेता को 31,000 रुपये का नकद राशि और समृति चिन्ह के रूप में एक गदा भेंट किया जाएगा। मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में दो स्टार नाइट, एक हिमाचली नाइट व एक सिरमौरी नाइट सहित एक भजन संध्या भी होगी। इसके अलावा लोक वाद्ययंत्र दल व बुड्ढा नृत्य दल प्रतियोगिता भी मेले का मुख्य आकर्षण रहेगी। मेले के दौरान एक दिन हिमाचल पुलिस बैंड की प्रस्तुति भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले के मध्यनजर ऐतिहासिक रेणुका झील में पवित्र एवं शाही स्नान चार और आठ नवंबर को होगा। मेले में भाग लेने वाले सभी श्रद्धालुओं पर प्रशासन व पुलिस की पूरी नजर रहेगी। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे मेला क्षेत्र को चार सैक्टरों में विभाजित कर सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा। 450 के करीब सुरक्षा कर्मी मेले में दिन-रात अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। मेले के दौरान अस्थायी शौचालयों की संख्या 75 से बढ़ाकर 100 कर दी है। विभागीय अधिकारियों को बिजली, पानी, ईंधन, सफाई व यातायात आदि की तमाम व्यवस्थाएं एक नवंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed