{"_id":"6acf6d7069f5f488270a8e66","slug":"inter-lock-tiles-in-trilokpur-road-nahan-news-c-177-1-nhn1006-191526-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: त्रिलोकपुर सड़क सुधरने से उद्योगों को राहत, माल ढुलाई आसान होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: त्रिलोकपुर सड़क सुधरने से उद्योगों को राहत, माल ढुलाई आसान होने की उम्मीद
विज्ञापन
कालाअंब - त्रिलोकपुर सड़क पर उखड़ी टाइलें, हादसे का खतरा
-कालाअंब के औद्योगिक कारोबार के लिए अहम सड़क पर शुरू हुआ सुधार कार्य
-उखड़ी टाइलों और कमजोर किनारों से अब भी हादसों का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में कारोबार और माल ढुलाई के लिहाज से अहम त्रिलोकपुर सड़क के खराब हिस्सों में इंटरलॉक टाइलें लगाए जाने से उद्योगों ने राहत की सांस ली है। सड़क की खस्ताहालत के कारण औद्योगिक इकाइयों तक कच्चा माल पहुंचाने और तैयार उत्पादों की ढुलाई करने वाले वाहनों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। विधायक अजय सोलंकी के समक्ष मामला उठाए जाने के बाद सुधार कार्य शुरू होने पर उद्योग प्रतिनिधियों ने उनका आभार जताया है। हालांकि, सड़क के कुछ हिस्सों में अभी भी मरम्मत की जरूरत बनी हुई है।
उद्योग प्रतिनिधियों अमन सिंगला, अशोक शर्मा, किशोर मिश्रा, प्रदीप वधावन, राकेश कुमार और रजनीश ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में बेहतर सड़क संपर्क कारोबार की गति बनाए रखने के लिए जरूरी है। खराब सड़क से मालवाहक वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है, वहीं वाहन चालकों को भी जोखिम उठाना पड़ता है। सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों में टाइलें लगने से आवागमन में सुधार हुआ है। उन्होंने शेष सड़क की मरम्मत भी जल्द पूरी करने की मांग की।
-- -- -- -- --
मोड़ पर उखड़ी टाइलें, भारी वाहनों से दोबारा नुकसान की आशंका
कालाअंब-त्रिलोकपुर सड़क पर जोहड़ों के समीप रामपुर जट्टान में उद्योगों की ओर जाने वाली सड़क के मोड़ पर टाइलें उखड़ गई हैं। इससे दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। उद्योग प्रतिनिधियों ने टाइलों को दोबारा ठीक करने के साथ सड़क के किनारों को सीमेंट-कंक्रीट से मजबूत करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि भारी वाहनों की लगातार आवाजाही को देखते हुए केवल अस्थायी मरम्मत के बजाय टिकाऊ समाधान जरूरी है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आलोक जनवेजा ने बताया कि त्रिलोकपुर सड़क के संबंधित हिस्से की जल्द दोबारा मरम्मत करवाकर समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।-- -
विज्ञापन
-उखड़ी टाइलों और कमजोर किनारों से अब भी हादसों का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में कारोबार और माल ढुलाई के लिहाज से अहम त्रिलोकपुर सड़क के खराब हिस्सों में इंटरलॉक टाइलें लगाए जाने से उद्योगों ने राहत की सांस ली है। सड़क की खस्ताहालत के कारण औद्योगिक इकाइयों तक कच्चा माल पहुंचाने और तैयार उत्पादों की ढुलाई करने वाले वाहनों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। विधायक अजय सोलंकी के समक्ष मामला उठाए जाने के बाद सुधार कार्य शुरू होने पर उद्योग प्रतिनिधियों ने उनका आभार जताया है। हालांकि, सड़क के कुछ हिस्सों में अभी भी मरम्मत की जरूरत बनी हुई है।
उद्योग प्रतिनिधियों अमन सिंगला, अशोक शर्मा, किशोर मिश्रा, प्रदीप वधावन, राकेश कुमार और रजनीश ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में बेहतर सड़क संपर्क कारोबार की गति बनाए रखने के लिए जरूरी है। खराब सड़क से मालवाहक वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है, वहीं वाहन चालकों को भी जोखिम उठाना पड़ता है। सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों में टाइलें लगने से आवागमन में सुधार हुआ है। उन्होंने शेष सड़क की मरम्मत भी जल्द पूरी करने की मांग की।
विज्ञापन
मोड़ पर उखड़ी टाइलें, भारी वाहनों से दोबारा नुकसान की आशंका
कालाअंब-त्रिलोकपुर सड़क पर जोहड़ों के समीप रामपुर जट्टान में उद्योगों की ओर जाने वाली सड़क के मोड़ पर टाइलें उखड़ गई हैं। इससे दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। उद्योग प्रतिनिधियों ने टाइलों को दोबारा ठीक करने के साथ सड़क के किनारों को सीमेंट-कंक्रीट से मजबूत करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि भारी वाहनों की लगातार आवाजाही को देखते हुए केवल अस्थायी मरम्मत के बजाय टिकाऊ समाधान जरूरी है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आलोक जनवेजा ने बताया कि त्रिलोकपुर सड़क के संबंधित हिस्से की जल्द दोबारा मरम्मत करवाकर समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।