{"_id":"65147753e47193fa76064d84","slug":"industry-minister-haras-vardhan-organised-meeting-in-silai-and-discuss-development-work-nahan-news-c-177-1-ssml1028-9256-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों का लिया जायजा
विज्ञापन
शिलाई में लोगों की समस्याएं सुनते उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान। संवाद
हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों का लिया जायजा
शिलाई लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में अधिकारियों से की समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में अधिकारियों के साथ बैठक करके शिलाई विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों का जायजा लिया।
उद्योग मंत्री ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ क्षेत्र में लंबित और वर्तमान में चल रहे विकास कार्यों के संबंध में विस्तृत चर्चा की।
हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि शिलाई क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा हर तीन माह में की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य जैसी जनसेवाओं पर विशेष फोकस किया जा रहा है।
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि सभी विभाग आपस में समन्वय बनाकर कार्य करें ताकि क्षेत्र के लोगों को प्रत्येक योजनाओं का लाभ जल्द से जल्द मिल सके तभी जन आकांक्षाओं को पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शिलाई क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत विभिन्न पेयजल योजनाओं के लिए 16 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है, जिसमें कोटी बोंच की योजना, द्रबिली श्री क्यारी, कोरगा शामिल है जिसका शिलान्यास शीघ्र किया जाएगा।
-- -बाक्स
क्षेत्र की विकास मेरी प्राथमिकता : हर्षवर्धन चौहान
हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि शिलाई क्षेत्र का जन प्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्र का संपूर्ण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उद्योग मंत्री ने यह बात बकरास में जन समस्याएं सुनने के दौरान कही। इस मौके पर उद्योग मंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बकरास के भवन के लिए 25 लाख व सामुदायिक भवन बकरास के लिए तीन लाख रुपये देने की घोषणा की।
-- संवाद