{"_id":"64da3128c00092d8d304ee3a","slug":"independenceday-celebration-in-nahan-on-15-august-nahan-news-c-177-1-ssml1028-6050-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन में विक्रमादित्य सिंह करेंगे ध्वजारोहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन में विक्रमादित्य सिंह करेंगे ध्वजारोहण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन में विक्रमादित्य सिंह करेंगे ध्वजारोहण
चौगान मैदान में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह नाहन के चौगान मैदान में होगा। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह इस मौके पर ध्वजारोहण करेंगे। साथ ही मार्च पास्ट की सलामी लेगे।
बारिश होने की सूरत में प्रशासन ने वैकल्पिक जगह के तौर पर एसएफडीए हॉल को भी तैयार रखा है। हालांकि इसकी संभावना अब कम ही दिख रही है।
मुख्यातिथि विक्रमादित्य सिंह चौगान मैदान में 15 अगस्त को सुबह 11 बजे ध्वजारोहण करेंगे। उपायुक्त सुमित खिमटा ने बताया कि लोक निर्माण मंत्री 15 अगस्त को सुबह 10.40 बजे यशवंत चौक नाहन में हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वह 10:50 बजे शहीद स्मारक नाहन में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके उपरांत मुख्यातिथि 10:55 बजे सुबह नाहन चौगान में पहुंचेगे, जहां जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस पर सर्वप्रथम 11 बजे तिरंगा फहराएंगे। इसके बाद परेड का निरीक्षण करेंगे फिर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। मार्च पास्ट के बाद वह जिला वासियों के नाम अपना संदेश देंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बारिश के कारण जगह-जगह हो रही आपदा के कारण इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे।
इसके अलावा जिले के सभी उपमंडलों में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यहां पर भी इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे। संवाद