फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Increased burden on Nahan-Kumarhatti NH, problems due to jam

Sirmour News: नाहन-कुमारहट्टी एनएच पर बढ़ा बोझ, जाम से हो रही परेशानी

Thu, 03 Aug 2023 06:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 06:34 PM IST
विज्ञापन
Increased burden on Nahan-Kumarhatti NH, problems due to jam
नाहन में दिल्ली गेट के समीप जाम के बीच फंसे ट्रक को निकलवाते लोग। संवाद
कालका-शिमला फोरलेन बंद होने से नाहन के रास्ते भेजी जा रहीं गाड़ियां
विज्ञापन

रातभर सड़कों पर डट रही पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। कालका-शिमला फोरलेन चक्की मोड़ के पास बंद होने से पूरा यातायात वाया नाहन होकर भेजा जा रहा है। इससे नाहन शहर में वीरवार को जगह-जगह थोड़े समय के लिए जाम जैसी स्थिति बनी रही।

नाहन शहर से 24 घंटे के भीतर 1,300 से अधिक सेब से लदे ट्रालों समेत सब्जियों के ट्रक गुजरे। वहीं लंबे रूटों की बसों की आवाजाही भी नाहन के रास्ते शिमला, चंडीगढ़, देहरादून, पंजाब और हरियाणा के लिए हो रही है। अन्य छोटे-बड़े वाहन भी इसी रास्ते से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन


अचानक नाहन-कुमारहट्टी एनएच 907ए पर वाहनों का बोझ बढ़ते ही पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। जगह-जगह पुलिस ने अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था कर जाम से निपटने के निर्देश जारी किए हैं। बुधवार रातभर पुलिसकर्मी जाम खुलवाने का प्रयास करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम की समस्या सिर्फ नाहन शहर के तीन किलोमीटर दायरे के भीतर सामने आ रही है। तंग सड़कों के चलते और दूसरी दिशा से आ रहे वाहन को पास देते वक्त जाम लग रहे हैं। बिरोजा फैक्टरी से नाहन की तरफ चढ़ाई में सेब से लदे वाहनों के धीमा चलने, नाहन के गुन्नूघाट में बस ठहराव और दिल्ली गेट के समीप लोकल ट्रैफिक ज्यादा होने, मोहल्ला गोविंदगढ़ में सड़क बेहद तंग होने से ही बीच-बीच में जाम का आलम बना रहा।

जाम से निपटने के लिए जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। शहर के भीतर ट्रकों को धीरे-धीरे शहर से गुजारा जा रहा है। हिमाचल पथ परिवहन निगम की शिमला से दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार और दूसरे राज्यों को जाने वाली सभी बसों को भी नाहन से भेजा जा रहा है।

नाहन शहर में ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए धीरे-धीरे वाहन छोड़े जा रहे हैं। रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर भी देर रात तक टीम के साथ ट्रैफिक बहाल करने में जुटे दिखाई दिए।


डीएसपी मुख्यालय मीनाक्षी शाह ने बताया कि ट्रैफिक को कंट्रोल किया जा रहा है, ताकि जाम की समस्या से बचा जा सके। इसके लिए जगह-जगह पुलिस कर्मी भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed