फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   in sirmaur 389000 bosster doses will done according to targate

सिरमौर जिले में 3,89,000 बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य

Wed, 20 Jul 2022 12:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
in sirmaur 389000 bosster doses will done  according to targate
मेडिकल कॉलेज के टीकाकरण केंद्र में युवक को बूस्टर डोज लगाता स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में 18 वर्ष की आयु से ऊपर के लोगों को 30 सितंबर तक 3,89,000 बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए कमर कस ली है। पांचों स्वास्थ्य खंडों में बूस्टर डोज लगाने का कार्य प्रगति पर है। इसके लिए विभाग अब वैक्सीन सेशन बढ़ाने की तैयारी भी कर रहा है ताकि निर्धारित समयावधि में वैक्सीनेशन अभियान को खत्म किया जा सके।
विज्ञापन

इसके लिए बाकायदा मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर ने सभी खंड स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर निर्धारित लक्ष्य को 30 सितंबर की बजाए 15 सितंबर तक पूरा करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही वैक्सीनेशन अभियान में टीकाकरण टीम के अलावा निजी स्वास्थ्य संस्थानों से वैक्सीनेटर और जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को भी जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में 15 जुलाई से 18 वर्ष की आयु से ऊपर के लोगों को निशुल्क बूस्टर डोज लगाने का अभियान शुरू किया गया है। विभाग को निर्धारित लक्ष्य की एवज में 30,000 हजार कोविशील्ड खेप मिली चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि बूस्टर डोज के निर्धारित लक्ष्य को तय समयावधि में पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए विभाग ने पूरी तैयारी की ली है। सभी खंड स्वास्थ्य अधिकारियों को अभियान के कार्यान्वयन को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में वैक्सीनेशन सेशन को भी बढ़ाया जाएगा। निर्धारित लक्ष्य को 30 सितंबर की बजाए 15 सितंबर तक पूरा करने का प्रयास रहेगा।

---
बूस्टर डोज को लेकर उपायुक्त ने की बैठक
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिला में बूस्टर डोज अभियान को लेकर मंगलवार को उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने अतिरिक्त उपायुक्त मनेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक के साथ बैठक की। इस दौरान जिले के एसडीएम, खंड चिकित्सा अधिकारी और खंड विकास अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े। उपायुक्त ने सभी को कोरोना से निपटने को लेकर बूस्टर डोज अभियान को जिले में और तेज करने के निर्देश दिए।

मेडिकल कॉलेज के टीकाकरण केंद्र में युवती को बूस्टर डोज लगाता स्वास्थ्य कर्मी। संवाद

मेडिकल कॉलेज के टीकाकरण केंद्र में युवती को बूस्टर डोज लगाता स्वास्थ्य कर्मी। संवाद- फोटो : NAHAN

आयुष अस्पताल के टीकाकरण केंद्र में बुजुर्ग को बूस्टर डोज लगातीं स्वास्थ्य कर्मी। संवाद

आयुष अस्पताल के टीकाकरण केंद्र में बुजुर्ग को बूस्टर डोज लगातीं स्वास्थ्य कर्मी। संवाद- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed