फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   in nahan sirmaur cpim organised meeting and discuss many issues

भर्तियों के नाम पर करोड़ों रुपये वसूल रही प्रदेश सरकार

Fri, 10 Jun 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
in nahan sirmaur cpim organised  meeting and discuss many issues
नाहन में आयोजित सीपीआईएम की बैठक में मौजूद पदाधिकारी व कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। सीपीआईएम जिला सिरमौर ने प्रदेश सरकार पर भर्तियों के नाम पर करोड़ों रुपये वसूलने के आरोप लगाए हैं। नाहन में आयोजित बैठक के दौरान राज्य कमेटी सचिव डॉ. ओंकार शाद और सचिवालय सदस्य डॉ. कुलदीप तंवर विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिलेभर से आए तीन दर्जन पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए ओंकार शाद ने कहा कि सरकार की नव उदारीकरण की नीतियां आज कारपोरेट और सांप्रदायिकता के गठजोड़ से जनता पर थोपी जा रही हैं जिसके कारण महंगाई, बेरोजगारी, भूखमरी, कुपोषण ने देश में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि थोक महंगाई दर पिछले दस वर्षों में आज सबसे ज्यादा है, बेरोजगारी में हमारा हिमाचल प्रदेश चौथे नंबर पर है। हिमाचल प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार में डूब चुकी है, भर्तियों के नाम पर करोड़ों रुपये वसूले जा रहे हैं। भर्तियां बार-बार रद्द की जा रही हैं। आउटसोर्स भर्तियां करके नौजवानों का शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सरकार से मांग की गई कि शिक्षा विभाग में 6,000 और लोक निर्माण विभाग में 5,000 मल्टीटास्क भर्तियां अधीनस्थ चयन बोर्ड के माध्यम से की जाएं ताकि इसमें पारदर्शिता रहे। जिला सचिव राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि सीपीआईएम जून माह में गांव-गांव जाकर सरकार का जनविरोधी चेहरा जनता में बेनकाब करेगी और विधानसभा चुनाव में जनता नुमाइंदों से शिक्षा, स्वास्थ्य व मूलभूत सुविधाओं से संबंधित सभी सवाल पूछेंगी। बैठक में संतोष कपूर, रमेश वर्मा, रविंद्र चौहान, सतपाल मान, लाल सिंह, आशीष कुमार, बलदेव सिंह, अमिता, जगदीश आदि मौजूद रहे।

नाहन में सीपीआईएम जिला कमेटी की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। संवाद

नाहन में सीपीआईएम जिला कमेटी की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। संवाद- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed