फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   in nahan firemen save the life of kabooter

दमकल कर्मियों ने बचाया चीनी डोर में फंसा कबूतर

Sun, 28 Nov 2021 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
in nahan firemen save the life of  kabooter
नाहन में चीन की डोर में फंसे कबूतर को पेड़ से उतारने का प्रयास करते दमकल कर्मी। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) नाहन के पास पीपल के ऊंचे पेड़ पर चीनी डोर में एक कबूतर फंस गया। इसकी सूचना मिलने पर दमकल विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर खून से लथपथ कबूतर को नीचे उतारा और उपचार के लिए पशु चिकित्सालय पहुंचाया। घटना रविवार शाम चार बजे के पास की है।
विज्ञापन

आईपीएच विभाग में कार्यरत अब्दुल रहमान और उनकी बेटी सारा रहमान सैर पर निकले थे। जब शाम को करीब चार बजे वह ब्वॉयज स्कूल के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि पीपल के पेड़ की टहनी में चीनी डोर में एक कबूतर फंसा छटपटा रहा है। खून से लथपथ कबूतर को देखकर एक पल तो उनकी समझ में नहीं आया कि वह उसे कैसे बचाएं। दूसरे पल उनके मन में दमकल विभाग का ख्याल आया।
विज्ञापन

उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। इसके तुरंत बाद ही दमकल विभाग की गाड़ी वहां आ पहुंची। दमकल कर्मियों ने गाड़ी पर चढ़कर पीपल की टहनी में चीनी डोर से फंसे कबूतर को नीचे उतारा। दर्जियान मोहल्ला निवासी अब्दुल रहमान और उनकी पुत्री सारा रहमान ने बताया कि कबूतर के पंखों से खून बह रहा था। कबूतर के लिए फरिश्ता बनकर पहुंचे अग्रसर प्रशासक रमेश चंद, प्रशामक रघुवीर सिंह, ड्राइवर असलम मोहम्मद ने बताया कि कबूतर जख्मी हो गया था जिसे उपचार के लिए पशु चिकित्सालय पहुंचा दिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कबूतर की जान बच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि शहर में रक्षाबंधन पर पतंगबाजी की रिवायत है। जबसे बाजार में चीनी डोर आई है, तबसे यह पतंगबाजी पक्षियों के लिए मौत का सामान बन गई है। शहर में पेड़ों पर लटकी डोरों में फंसकर पक्षी लगातार दम तोड़ रहे हैं। पहले भी शहर के कई ऐसे मामले सामने जा चुके हैं। शहर के बुद्धिजीवी लोगों से चाइनीज डोर का इस्तेमाल न करने का आह्वान कर रहे हैं लेकिन लोग फिर भी बाज नहीं आ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed