फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   in nahan asha worker learning tips how to handle and serve new born baby

छोटे बच्चों के पोषण की बारीकियां सीख रहीं आशा कार्यकर्ता

Mon, 18 Jul 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
in nahan asha worker learning tips how to  handle and serve new born baby
नाहन में शिशु पोषण प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद पच्छाद खंड की आशा कार्यकर्ताएं। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की ओर से सोमवार को नाहन में आशा कार्यकर्ताओं के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। छोटे बच्चों की गृह आधारित देखभाल (एचबीसीवाईसी) थीम के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ताओं को बच्चों के पोषण और संपूर्ण टीकाकरण की जानकारी प्रदान की जा रही है। पांच दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य खंड पच्छाद की 30 के करीब आशा कार्यकर्ता भाग ले रहीं हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिक्षक सुरेश शर्मा और जीतवर नेगी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन एचबीसीवाईसी का परिचय और इसमें आशा कार्यकर्ताओं का क्या दायित्व और भूमिका रहेगी के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। स्वास्थ्य शिक्षक ने बताया कि पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में आशा कार्यकर्ताओं को परिवार नियोजन, संपूर्ण टीकाकरण, गृह भ्रमण के दौरान बीमार बच्चों का प्रबंधन और आरंभिक विकास के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण लेकर आशा कार्यकर्ता अपने-अपने इलाके में गर्भवती महिलाओं को शिशु पोषण के बारे में जागरूक करेंगी। इसमें मुख्य रूप से उनके पूरक आहार और टीकाकरण की जानकारी आशा कार्यकर्ताओं की ओर से महिलाओं को दी जाएगी।

नाहन में आशा कार्यकर्ताओं को शिशु पोषण की जानकारी देते स्वास्थ्य प्रशिक्षक सुरेश शर्मा। संवाद

नाहन में आशा कार्यकर्ताओं को शिशु पोषण की जानकारी देते स्वास्थ्य प्रशिक्षक सुरेश शर्मा। संवाद- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed