{"_id":"62f29f42541a7b793c0d120c","slug":"in-himachal-pradesh-26-multi-task-health-worker-will-appointed-as-paryaveksak-nahan-news-sml417945032","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य की 26 बहुुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता बनेंगी पर्यवेक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य की 26 बहुुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता बनेंगी पर्यवेक्षक
विज्ञापन
नर्सिंग स्कूल में प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता को प्रमाण पत्र देते कार?
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। मेडिकल कॉलेज नाहन के नर्सिंग स्कूल में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का पदोन्नति प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश की 26 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। अब इन्हें विभाग में पर्यवेक्षक के पद पर पदोन्नति मिलेगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित किए।
नर्सिंग स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. प्रतिभा शर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कांगड़ा, मंडी, ऊना, सोलन, बिलासपुर, हमीरपुर और शिमला से 26 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रसव, नवजात शिशु की देखभाल, टीकाकरण, संक्रमण और असंक्रमण बीमारियों की जानकारी दी गई। साथ ही स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का कौशल और विकास करवाया गया।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य उपकेंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का भ्रमण करवाया गया। शिविर में नर्सिंग शिक्षिका नीना लालटा, प्रियंका वर्मा, स्वास्थ्य शिक्षिका कमला नेगी, कृष्णा राठौर और उषा रानी ने प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर रेखा डोगरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।