फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   in fire incident scooty and others things burnt in ponta sahib on the diwali occasion

पांवटा मुख्य बाजार में दिवाली पर आग लगने से लाखों की क्षति

Fri, 05 Nov 2021 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
in fire incident scooty and others things burnt in ponta sahib on the diwali occasion
पांवटा साहिब में आतिशबाजी से लगी आग में जली स्कूटी और रुई के गट्ठे। - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब मुख्य बाजार में दिवाली पर्व पर जलती आतिशबाजी के अचानक फाइबर रुई गोदाम में गिरने से आग भड़क उठी। इससे मौके पर खड़ी स्कूटी और फाइबर रुई के गट्टे जल गए। अग्निकांड से तीन लाख रुपये से अधिक की क्षति बताई जा रही है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। इसके चलते आसपास के क्षेत्र की लगभग पच्चीस लाख से अधिक का संपत्ति को जलने से बचा लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार दिपावली पर्व पर मुख्य बाजार पांवटा साहिब निवासी व्यावसायी हेमंत गुप्ता के फाइबर रजाई गोदाम में अचानक आग भड़क गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कहीं से आतिशबाजी(रॉकेट) गोदाम में पहुंचा। इससे देखते ही देखते आग की लपटे उठने लगीं। गोदाम के समीप खड़ी स्कूटी (एचपी-17-2023) और 5 गट्टे फाइबर रुई के जल गए। इस अग्निकांड में तीन लाख रुपये से अधिक की क्षति हुई है। करीब 45 मिनट के भीतर दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल अधिकारी पांवटा साहिब राजकुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल टुकड़ी को मौके पर भेज दिया गया था। इस अग्निकांड में लाखों रुपये की क्षति हुई है, करीब पच्चीस लाख की संपत्ति को आग की चपेट में आने से बचा लिया।

------------------
बाक्स...
ग्राम अमरगढ़ में पराली जलकर राख
पांवटा साहिब के अमरगढ़ में दिवाली के दिन पराली के ढेर में अचानक आग भड़क गई। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अमरगढ़ निवासी बलबीर सिंह के मकान की छत के ऊपर पराली रखी थी। आसपास क्षेत्र में आतिशबाजी से अचानक पराली में आग भड़क गई। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया। आग की इस घटना में पांच हजार से अधिक की क्षति हुई है। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे करीब बीस लाख की संपत्ति को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। दमकल अधिकारी पांवटा साहिब केंद्र राजकुमार ने अग्निकांड की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed