फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   in every field govt. incresing girls said sports minister minister anurag thakur

बेटियों को हर क्षेत्र में बढ़ावा दे रही सरकार : अनुराग

Sun, 08 May 2022 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
in every field govt. incresing girls said sports minister minister anurag thakur
माजरा में आयोजित जनसभा के दौरान केंद्रीय खेल मंत्री को फूलों का हार पहनाते भाजपा व युवा मोर्चा के - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने माजरा में छह करोड़ से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ के शिलान्यास अवसर पर कहा कि बेटियों को हर क्षेत्र में बढ़ावा देने के सरकार प्रयासरत है। खेल के क्षेत्र में भी हर सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।
विज्ञापन

इससे पूर्व कालाअंब से माजरा के बीच करीब आधा दर्जन जगहों पर भी केंद्रीय मंत्री का जोरदार स्वागत हुआ। कार्यकर्ताओं ने कोलर से माजरा तक बाइक रैली भी निकाली। केंद्रीय मंत्री के सिरमौर आगमन पर हिमाचल के प्रवेश द्वार कालाअंब में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी व नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल सहित कई कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, विधायक नाहन डॉ. राजीव बिंदल, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, निदेशक युवा सेवाएं एवं खेल विभाग राजेश शमा, भाजपा नेता चंद्रमोहन ठाकुर, उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम, पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......
मंच पर युवा कार्यकर्ताओं के साथ ली सेल्फी
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंच पर युवा कार्यकर्ताओं के साथ एक सेल्फी भी ली। इस बीच वह मंच से उतरकर युवा कार्यकर्ताओं के बीच भी बैठे, जहां 20 से 25 सेकंड बिताने के बाद वह दोबारा मंच पर विराजमान हुए। इस बीच भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं में काफी जोश नजर आया। युवा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका भव्य स्वागत भी किया।

माजरा में एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान के शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित करते केंद्रीय खेल मंत्री ?

माजरा में एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान के शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित करते केंद्रीय खेल मंत्री ?- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed