फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   illegale tree cuting in shilai abvp oppose

Sirmour News: शिलाई अवैध कटान मामले में डीसी कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

Fri, 13 Mar 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
illegale tree cuting in shilai abvp oppose
शिलाई अवैध कटान मामले में डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता। संवाद
एबीवीपी ने डीएफओ पर कार्रवाई की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला सिरमौर ने शिलाई में हुए चीड़ के पेड़ों के अवैध कटान पर कड़ा रूख अख्तियार कर लिया है। छात्र संगठन का आरोप है कि यह कार्य उद्योग मंत्री के संरक्षण में हुआ है। इसे लेकर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने महिला पुस्तकालय से लेकर डीसी कार्यालय तक रैली निकाली और नारेबाजी की।

इकाई मंत्री साहिल ठाकुर और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गौरव ने बताया कि दिन के उजाले में सैकड़ों पेड़ कैसे काटे गए, वन और पुलिस विभाग कहां सोया था। उन्होंने कहा कि यहां पर 25 पेड़ों के नाम पर सैकड़ों पेड़ काट दिए गए हैं। जबकि किसी को एक पेड़ काटना हो तो वन विभाग की इजाजत लेने के लिए सैकड़ों चक्कर लगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारी दबाव के बाद बीओ और वन रक्षक को निलंबित किया गया है। जबकि अब तक डीएफओ पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि मामले में यदि उचित कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन पूरे जिले के लोगों को साथ लेकर बड़ा आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed