{"_id":"669511497c31cc6cc60a8535","slug":"illegale-minning-continues-in-yamuna-river-nahan-news-c-177-1-ssml1030-128258-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: उपायुक्त के निर्देशों के बावजूद नदी में उतर रहे अवैध खननकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: उपायुक्त के निर्देशों के बावजूद नदी में उतर रहे अवैध खननकारी
विज्ञापन
- जिलाधीश के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए दिन दहाड़े यमुना नदी में उतरे अवैध खननकारी: संवाद
उपायुक्त के निर्देशों के बावजूद नदी में उतर रहे अवैध खननकारी
उपायुक्त ने 6 जुलाई को दिए थे नदी और नालों में नहीं उतरने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला उपायुक्त ने बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से दूर रहने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके जान जोखिम में डाल कर अवैध खननकारी यमुना नदी में दिनदहाड़े ट्रैक्टर उतार कर रेत बजरी उठा रहे हैं।
बता दें कि कुछ माह से हिमाचल-उत्तराखंड को जोड़ने वाले यमुना पुल के पीलरों तक अवैध खननकारी खोदाई करते हुए पहुंच गए थे। प्रमुखता से राष्ट्रीय संपत्ति को क्षति पहुंचाने के बारे में खबर प्रकाशित होने के बाद अवैध खननकारियों ने काम बंद किया था लेकिन अब फिर से प्राचीन देईजी साहिबा मंदिर व यमुना पुल के समीप अवैध खननकारी सक्रिय हो रहे हैं। सोमवार को दिन के 12 बजे बेखौफ अवैध खननकारियों ने ट्रैक्टर नदी में उतार कर रेत बजरी उठानी शुरू कर दी।
बता दें कि जिला उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर, सुमित खिमटा ने दक्षिण पश्चिम-मानसून-2024 हिमाचल प्रदेश में पूर्ण रूप से सक्रिय होने पर गिरि, यमुना, मारकंडा, जलाल, बाता, टोन्स आदि नदियों में लोगों के डूबने की अप्रिय घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी नागरिकों को चेतावनी दी थी। इसमें कहा था कि नदियों एवं खड्डों, नालों और घाटों के समीप जाने से और इनमें तैरने, नहाने, धोने एवं अन्य किसी प्रकार की गतिविधियों से परहेज करें ताकि बरसात के दौरान होने वाले किसी संभावित खतरे से बचा जा सके। चेतावनी जारी होने के बावजूद भी कुछ अवैध खननकारी नदी-नालों और खड्डों में पहुंच रहे हैं जिससे जानमाल के जोखिम की आशंका बढ़ रही है।
विज्ञापन
जिला खनन अधिकारी कुलभूषण शर्मा ने कहा कि इस तरह की सूचना मिली है। इसके बाद क्षेत्र के खनन विभाग कर्मियों को अवैध खननकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी
संवाद