फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   illegale construction must destroyed in jidiwal raod in kalaambh

झिड़ीवाला सड़क से अतिक्रमण हटा तो हरियाणा-हिमाचल को होगा लाभ

Wed, 20 Jul 2022 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
illegale construction must destroyed in jidiwal raod in  kalaambh
कालाअंब क्षेत्र जहां से बाईं ओर हरियाणा का झिड़ीवाला और हिमाचल की त्रिलोकपुर सड़क निकलती है। सं? - फोटो : NAHAN
कालाअंब (सिरमौर)। हरियाणा सीमा से सटे हिमाचल की त्रिलोकपुर सड़क पर वाहनों के जाम से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। अभी हरियाणा राज्य के वाहन चालक भी इसी मार्ग का इस्तेमाल कर रहे हैं। लिहाजा वाहनों की बढ़ती रेलमपेल के बीच इस सड़क पर वाहनों का भारी दबाव है। अधिकांश उद्योग भी इसी सड़क पर स्थापित हैं।
विज्ञापन

इसको लेकर कालाअंब के औद्योगिक संगठनों ने इसका विकल्प तलाश लिया है। हिमाचल की इसी सड़क के साथ हरियाणा की झिड़ीवाला सड़क भी है, जो डेढ़ से दो किलोमीटर तक एक-दूसरे के समानांतर हैं। फिलहाल हरियाणा की ये सड़क कच्ची है और अतिक्रमण से अटी पड़ी है।
विज्ञापन

अगर हरियाणा सरकार इस सड़क से अतिक्रमण हटा दे तो हिमाचल की त्रिलोकपुर सड़क और हरियाणा का झिड़ीवाला मार्ग डबललेन का काम करेगा। इसी मकसद से औद्योगिक संगठनों ने अधिवक्ता नवरत्न देव को कार्यकारी प्रभारी नियुक्त किया है। इसको लेकर हरियाणा सरकार से संबंधित कागजी कार्रवाई भी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये दोनों सड़कें टोल टैक्स बैरियर से लेकर डेढ़ किलोमीटर की दूरी तक समकक्ष जाती हैं। उसके बाद साबू सिलिंडर उद्योग के पास से दोनों सड़कें अलग हो जाती हैं।
....
ये मिलेगा फायदा
झिड़ीवाला सड़क के पक्का होने से दोनों राज्यों के लोग लाभान्वित होंगे। साथ ही नवरात्र मेले के दौरान भी जाम जैसी स्थिति से निजात मिलेगी। निर्माणाधीन ईएसआई अस्पताल को आने जाने वाले रोगी वाहनों को भी जाम में फंसने जैसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। हादसों में कमी आएगी।
---
कागजी प्रक्रिया शुरू
कालाअंब-झिड़ीवाला संपर्क सड़क को पक्का बनाने और यातायात बहाल करने के लिए हरियाणा सरकार के साथ कागजी प्रक्रिया शुरू की गई है। इस सड़क के बनने से कई समस्याओं का समाधान हो जाएगा। हरियाणा सरकार से जल्द ही इस दिशा में सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है।

- जीएस चौहान, संयुक्त निदेशक, उद्योग विभाग।
......
अतिक्रमण हटाया जाना जरूरी
कालाअंब-झिड़ीवाला संपर्क सड़क पर डेढ़ किलोमीटर की दूरी तक अतिक्रमण है जिसे हटाने के लिए हरियाणा सरकार से पत्राचार किया गया है। साथ ही सड़क को पक्का बनाने के लिए भी कागजी प्रक्रिया चल रही है।
- कार्यकारी प्रभारी उद्योग संगठन एवं एडवोकेट नवरत्न देव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed