फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Illegal mining increased in the district due to lack of staff

Sirmour News: स्टाफ की कमी से जिले में बढ़ा अवैध खनन

Thu, 13 Mar 2025 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Illegal mining increased in the district due to lack of staff
रात के अंधेरे में खनन कर पड़ोसी राज्य में भेजी जा रही सामग्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। जिले में अवैध खनन लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन खनन विभाग में स्टाफ की कमी के चलते इस पर प्रभावी रोक लगाना मुश्किल होता जा रहा है। जिले का अधिकांश हिस्सा हरियाणा की सीमा से सटा है। इस लिहाज से सीमावर्ती इलाकों में अवैध खनन करने वाले दिन-रात सक्रिय रहते हैं। विभाग के पास पर्याप्त स्टाफ न होने के कारण विभाग को अवैध खनन पर अंकुश लगाना कठिन हो रहा है।
जिला के पांवटा साहिब, कालाअंब और अन्य क्षेत्रों में यमुना, गिरि, टोंस, रून और मारकंडा नदी बहती हैं। यहां रेत, बजरी और पत्थर खनन किया जा रहा है। हरियाणा की सीमा साथ लगने के कारण अवैध खनन करने वाले तत्व रात के अंधेरे में खनन कर सामग्री को ट्रकों में भरकर पड़ोसी राज्य में भेज रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस और वन विभाग ने कई बार छापेमारी की और वाहनों को जब्त कर भारी जुर्माना भी वसूला गया, लेकिन खनन विभाग में स्टाफ का टोटा और सीमित संसाधनों के चलते अन्य विभागों पर अतिरिक्त कार्य का बोझ बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब, पालियों, माजरी, चूड़न और हरियाणा के साथ लगते क्षेत्रों में खनन माफिया के हौसले बुलंद हैं। क्षेत्र में अधिकांश अवैध खनन पर कार्रवाई पुलिस विभाग ही कर रहा है।

जिला खनन अधिकारी कुलभूषण शर्मा ने बताया कि जिले का अधिकांश क्षेत्र सीमावर्ती हैं, जो खनन के लिहाज से अति संवेदनशील हैं। विभाग में स्टाफ की भारी कमी है, जिसके चलते अवैध खनन पर कार्रवाई करने में भारी दिक्क़तों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed