{"_id":"62854246496602085a567038","slug":"hrtc-drivers-strike-countinues-in-nahan-for-their-demands-nahan-news-sml4092747102","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन में परिवहन निगम के चालकों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
सिरमौर फटाफट
नाहन बस अड्डा परिसर में मांगों को लेकर गेट मीटिंग करते एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन के पदाधिकारी व सद?
- फोटो : NAHAN
Link Copied
नाहन (सिरमौर)। नाहन बस अड्डे पर चल रहा परिवहन निगम के चालकों का रोष प्रदर्शन निरंतर जारी है। गेट मीटिंग के दौरान परिवहन निगम के चालक कई दिन से रोजाना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को एक बार फिर से निगम के चालकों ने सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस मौके पर यूनियन के राज्य सहायक कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि सरकार और निगम प्रबंधन उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। हर बार उनकी मांगों को पूरा करने को लेकर झठे आश्वासन ही दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहाकि 36 महीने से उनको ओवर टाइम का पैसा नहीं दिया गया है। वह रात-दिन ड्यूटी बजा रहे हैं। अपने परिजनों से दूर रहते हैं। उनके कार्य का पैसा तक नहीं दिया जा रहा है। इससे सभी चालक बुरी तरह से हताश और परेशान हैं। मानसिक दबाव से गुजर रहे हैं। प्रदर्शन में मौजूद राज्य सहायक कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, रमेश चंद, जयप्रकाश, बलजिंद्र सिंह, बलविंद्र सिंह, चंद्रमोहन, संजीव पुंडीर ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती, तब तक उनका यह प्रदर्शन चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।