{"_id":"66cdd58762f4884f41079993","slug":"hrtc-driver-died-in-saranha-nahan-news-c-177-1-nhn1001-131111-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: यात्रियों को मंजिल तक पहुंचाने के बाद निगम के चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: यात्रियों को मंजिल तक पहुंचाने के बाद निगम के चालक की मौत
विज्ञापन
यात्रियों को मंजिल तक पहुंचाने के बाद निगम के चालक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र के सराहां बस अड्डा से सराहां-सेरशोग चलने वाले एचआरटीसी की बस के चालक किशन सिंह की मौत हो गई। चालक की मौत के बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालक व परिचालकों में दुख का माहौल है। बताया जा रहा है कि किशन सिंह बतौर चालक निगम में कार्यरत थे लेकिन निगम द्वारा किशन सिंह की बाजू में दर्द की समस्या को देखते हुए उन्हें परिचालक का कार्य दिया गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किशन सिंह (58) गांव जयहर सोमवार को सराहां से सेरशोग सरकारी बस सेवा में अपनी ड्यूटी दे रहे थे। बस सेवा को शेरशोग पहुंचाने के बाद हर दिन की भांति वह और चालक अपने कमरे में गए। वहां रात को करीब 10:30 बजे बाथरूम गए तो बेहोश होकर गिर गए। जब मकान मालिक देवराज ठाकुर बाथरूम की तरफ गए तो किशन सिंह बाथरूम के अंदर बेहोश पड़े हुए मिले। इसके बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अड्डा प्रभारी हेमराज, चालक व परिचालक राजेश शर्मा, सुरेश कुमार, राजेंद्र शर्मा, जगमोहन सिंह, रामेश्वर, ओम प्रकाश अमरनाथ व सुभाष ठाकुर ने बताया कि चालक किशन सिंह की अचानक मृत्यु होने के कारण पूरे निगम में शोक की लहर है। डीएसपी विद्या चंद नेगी ने कहा कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।