फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   hrtc driver died in saranha

Sirmour News: यात्रियों को मंजिल तक पहुंचाने के बाद निगम के चालक की मौत

Tue, 27 Aug 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
hrtc driver died in saranha
यात्रियों को मंजिल तक पहुंचाने के बाद निगम के चालक की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र के सराहां बस अड्डा से सराहां-सेरशोग चलने वाले एचआरटीसी की बस के चालक किशन सिंह की मौत हो गई। चालक की मौत के बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालक व परिचालकों में दुख का माहौल है। बताया जा रहा है कि किशन सिंह बतौर चालक निगम में कार्यरत थे लेकिन निगम द्वारा किशन सिंह की बाजू में दर्द की समस्या को देखते हुए उन्हें परिचालक का कार्य दिया गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार किशन सिंह (58) गांव जयहर सोमवार को सराहां से सेरशोग सरकारी बस सेवा में अपनी ड्यूटी दे रहे थे। बस सेवा को शेरशोग पहुंचाने के बाद हर दिन की भांति वह और चालक अपने कमरे में गए। वहां रात को करीब 10:30 बजे बाथरूम गए तो बेहोश होकर गिर गए। जब मकान मालिक देवराज ठाकुर बाथरूम की तरफ गए तो किशन सिंह बाथरूम के अंदर बेहोश पड़े हुए मिले। इसके बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


अड्डा प्रभारी हेमराज, चालक व परिचालक राजेश शर्मा, सुरेश कुमार, राजेंद्र शर्मा, जगमोहन सिंह, रामेश्वर, ओम प्रकाश अमरनाथ व सुभाष ठाकुर ने बताया कि चालक किशन सिंह की अचानक मृत्यु होने के कारण पूरे निगम में शोक की लहर है। डीएसपी विद्या चंद नेगी ने कहा कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed